Drishyam 3 Release Date: मोहनलाल के फैंस को झटका, टली 'दृश्यम 3' की रिलीज, इस नए डेट में सिनेमाघरों में मचाएगी धूम

Drishyam 3: 'दृश्यम 3' की रिलीज को लेकर एक्टर मोहनलाल ने बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा है, अतीत कभी चुप नहीं रहता... वह बस इंतजार करता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Drishyam 3 Release Date: 'दृश्यम 3' रिलीज डेट पोस्टपोन
नई दिल्ली:

Drishyam 3 Release Date: 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. 19 मार्च को रिलीज होने के बाद फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. पहले यश की 'टॉक्सिक' बॉक्‍स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' से टकराने वाली थी. लेकिन मेकर्स ने रिलीज पोस्‍टपोन कर डेट आगे बढ़ा दी. वहीं अब मोहनलाल की फ‍िल्म 'दृश्यम 3' भी पोस्‍टपोन हो गई है. कहा जा रहा है कि अब यह फिल्म मई में रिलीज होगी. फिल्म की रिलीज को लेकर एक्टर मोहनलाल ने बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा है, अतीत कभी चुप नहीं रहता... वह बस इंतजार करता है. जॉर्जकुट्टी आ रहा है, 21 मई 2026 को.  #Drishyam3. दुनिया भर में रिलीज.

रिपोर्ट्स के मुताबिक खाड़ी देशों में युद्ध के कारण बढ़ते संघर्ष को देखते हुए फिल्मों के रिलीज आगे बढ़ाई जा रही है.  दरअसल इसके कारण ओवरसीज बिजनेस प्रभावित होगा. मेकर्स को लगता है कि ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच चल रहे संघर्ष की वजह से पैदा हुई अनिश्चितता को देखते हुए ‘दृश्यम 3' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म रिलीज करना जोखिम भरा हो सकता है.

 बता दें कि ‘दृश्यम' की कहानी जॉर्जकुट्टी नाम के एक सीधे-सादे इंसान के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अनजाने में एक बड़े और पेचीदा क्राइम ड्रामा में फंस जाता है. ‘दृश्यम 3' में पिछली फिल्म के साढ़े चार साल बाद की कहानी को आगे बढ़ाया गया है. पूरी मुख्य कास्ट ने वापसी की है.   
 

Featured Video Of The Day
Iran US Ceasefire | 'ईरान ने अपना...' Strait Of Hormuz पर Trump का बड़ा बयान | US Iran War