Drishyam 3 Teaser: 110 सेकंड के टीजर में पुलिस को गच्चा देने वाला जॉर्ज कुट्टी नजर आया परेशान, क्या खुल जाएंगे कत्ल के सारे राज?

Drishyam 3 Teaser: 'दृश्यम 3' का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है और इस बार कहानी पहले से कहीं ज्यादा डार्क और इंटेंस नजर आ रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Drishyam 3 Teaser: मोहनलाल की दृश्यम 3 का टीजर रिलीज

Drishyam 3 Teaser: मलयालम सिनेमा की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी 'दृश्यम 3' का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है और इस बार कहानी पहले से कहीं ज्यादा डार्क और इंटेंस नजर आ रही है. करीब 1 मिनट 50 सेकंड के इस टीजर में मोहनलाल एक बार फिर जॉर्जकुट्टी के किरदार में दिख रहे हैं, लेकिन इस बार उनके चेहरे पर डर, बेचैनी और दबाव साफ झलकता है. टीजर यह इशारा देता है कि जॉर्जकुट्टी का अतीत अभी खत्म नहीं हुआ है और उसके फैसलों के परिणाम अब सामने आने वाले हैं. शुरुआत में वह अपनी साधारण जिंदगी का जिक्र करते हैं, लेकिन एक अनचाहे मेहमान के आने के बाद सब कुछ बदल जाता है.

डर और राज का नया खेल

टीजर में जॉर्जकुट्टी पहले से ज्यादा कमजोर और असहाय नजर आते हैं. उन्होंने अपने परिवार को बचाने के लिए जो फैसले लिए थे, अब उन्हीं फैसलों का बोझ उन पर भारी पड़ता दिख रहा है. हर पल उन्हें ऐसा महसूस होता है जैसे कोई उन्हें देख रहा हो, कोई सच्चाई के बेहद करीब पहुंच चुका है. यही डर इस बार कहानी को और ज्यादा रोमांचक बना देता है. विजुअल्स में उनकी पत्नी और बेटियों की झलक भी दिखाई देती है, जो यह याद दिलाती है कि जॉर्जकुट्टी के लिए सबसे बड़ा दांव उनका परिवार ही है. लेकिन इस बार मामला सिर्फ छुपाने का नहीं, बल्कि बच निकलने का भी है. टीजर यह भी संकेत देता है कि पर्दे के पीछे कोई बड़ी साजिश चल रही है, जिससे सस्पेंस और भी गहरा हो जाता है.

फिल्म से जुड़ी खास बातें

इस फिल्म का निर्देशन एक बार फिर जीतू जोसेफ ने किया है, जिन्होंने पिछली फिल्मों में भी दर्शकों को चौंकाया था. फिल्म की शूटिंग सितंबर 2025 में शुरू हुई थी और इसे एक पारंपरिक पूजा समारोह के साथ लॉन्च किया गया था, जिसमें पूरी टीम मौजूद थी. इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2013 में आई थी, जबकि इसका सीक्वल 2021 में रिलीज हुआ और दोनों ही फिल्मों को जबरदस्त सफलता मिली. अब ‘दृश्यम 3' को लेकर उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं. फिल्म 21 मई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और माना जा रहा है कि यह बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बना सकती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 300 करोड़ का दांव, ज़ॉम्बी दुनिया में एंट्री…धुरंधर के बाद रणवीर सिंह की ‘प्रलय' करेगी धमाका, विवाद के बीच बड़ा अपडेट

Featured Video Of The Day
केतन मर्डर केस: जहां खून हुआ, वो पिकनिक स्पॉट बन गया?
Topics mentioned in this article
Mohanlal
Drishyam 3 Teaser
Drishyam 3
Mohanlal News
Mohanlal Latest