दृश्यम-3 के डायरेक्टर बने पापा, घर आई बेबी गर्ल, पोस्ट शेयर कर बोले- हमारी छोटी सी मां लक्ष्मी आ गई

अभिषेक और शिवालिका ने दिसंबर 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. इस खबर के बाद से सभी को इस बच्चे का बेसब्री से इंतजार था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अभिषेक पाठक के घर आई नन्हीं परी
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अभिषेक पाठक और अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय ने अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की. इस कपल ने बेबी गर्ल का स्वागत किया है. पहली बार माता-पिता बनने की खुशी को कपल ने अपने फैंस के साथ साझा किया. जिसके बाद से बधाइयों की झड़ी लग गई. बेटी के जन्म की खुशी को अभिषेक और शिवालिका ने एक साथ सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा किया. 

उन्होंने लिखा, ''एक ही पल में हमारी जिंदगी का मतलब बदल गया है और अब हमारा दिल एक नए प्यार से भर गया है. बहुत सारे प्यार और आभार के साथ, हम अपनी प्यारी बच्ची का स्वागत करते हैं.'' इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ''19 अप्रैल 2026... हमारी छोटी देवी 'लक्ष्मी' एक शुभ दिन पर आई है. यह हमारे जीवन का सबसे खूबसूरत आशीर्वाद है.''

इस खास मौके पर कई सेलिब्रिटीज ने भी कपल को शुभकामनाएं दीं. एक्ट्रेस इशिता दत्ता ने कमेंट करते हुए उन्हें बधाई दी और प्यार भरे इमोजी साझा किए. वहीं आहना कुमरा ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कपल को इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं. इसके अलावा, कई फैंस और फिल्मी सितारों ने कमेंट सेक्शन में बधाइयां भेजी.

Advertisement

बता दें कि इस कपल ने दिसंबर 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी. प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट करते हुए उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें से एक तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को गले लगाए नजर आए थे और शिवालिका ने छोटे-छोटे बेबी सॉक्स हाथ में पकड़े हुए थे. वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों क्रिसमस ट्री के सामने खड़े थे और एक ऑर्नामेंट पकड़ा हुआ था, जिस पर लिखा था कि उनका बच्चा 2026 में आने वाला है.

अभिषेक और शिवालिका की लव स्टोरी की बात करें तो, दोनों की मुलाकात फिल्म 'खुदा हाफिज' के सेट पर हुई थी, जिसमें विद्युत जामवाल मुख्य भूमिका में थे. काम के दौरान दोनों करीब आए और धीरे-धीरे उनका रिश्ता प्यार में बदल गया.

Advertisement

इसके बाद दोनों ने जुलाई 2022 में सगाई की और फरवरी 2023 में शादी के बंधन में बंध गए. उनकी शादी गोवा में हुई थी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे. इस खास मौके पर बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अजय देवगन भी मौजूद थे.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
FIFA वर्ल्डकप: क्या इंग्लैंड चुकाएगा माराडोना और बेकहम के दौर का पुराना कर्ज?
Topics mentioned in this article
Drishyam 3
Abhishek Pathak
Shivaleeka Oberoi
Akshaya Tritiya
Abhishek Pathak Daughter
Abhishek Pathak News
Abhishek Pathak Baby Girl
Abhishek Pathak Movies
Who Is Abhishek Pathak