दृश्यम 3 की सुनामी में ढेर हुईं 2026 की ये 5 फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर छाया 66 साल का एक्टर

मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के 14 दिनों में फिल्म ने भारत में 101.70 करोड़ और दुनियाभर में 229.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.इसके साथ ही फिल्म ने कई हिट फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दृश्यम थ्री की बॉक्स ऑफिस पर लंबी दौड़
NDTV

मोहनलाल स्टारर ‘दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस पर शानदार तरीके से परफॉर्म कर रही है. फिल्म को रिलीज हुए 14 दिन से ज्यादा हो चुके हैं और दर्शकों का एक्साइटमेंट फिल्म को लेकर अभी भी कम नहीं हुआ है. क्राइम-थ्रिलर फ्रेंचाइजी की इस तीसरी किस्त को भारत के साथ-साथ विदेशों में भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म की कहानी, सस्पेंस और कलाकारों की दमदार एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. यही वजह है कि ‘दृश्यम 3' लगातार कमाई के नए आंकड़े छू रही है. 14 दिनों के भीतर फिल्म ने कई हिट फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है.

14वें दिन भी बनी रही फिल्म की पकड़

बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘दृश्यम 3' ने रिलीज के 14वें दिन करीब 1.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. फिल्म की ऑक्यूपेंसी लगभग 15.1 प्रतिशत दर्ज की गई. वहीं देशभर में इसके करीब 1,871 शो चलाए गए. हालांकि दूसरे सप्ताह में फिल्म की कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है. लेकिन फैंस का प्यार अभी भी बना हुआ है. यही वजह है कि फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने में कामयाब रही है.

ये भी पढ़ें: झूठे यौन शोषण मामले में गिरफ्तारी के बीच बोलीं शिल्पा शिंदे, 'अगर मेरी जगह कोई और होता तो शायद वही करता'

भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार

‘दृश्यम 3' ने भारत में अब तक 101.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 118 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. ये आंकड़ा बताता है कि फिल्म को देशभर में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. क्राइम और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म को फैमिली ऑडियंस के साथ साथ थ्रिलर फिल्मों के शौकीनों ने भी पसंद किया है. यही कारण है कि रिलीज के दो सप्ताह बाद भी इसकी कमाई जारी है.

Advertisement

वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने किया इंप्रेस

भारत के अलावा विदेशों में भी ‘दृश्यम 3' का परफॉर्मेंस काफी मजबूत रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 229.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. विदेशी बाजारों में मोहनलाल की पॉपुलैरिटी का फायदा फिल्म को साफ तौर पर मिला है. खासकर खाड़ी देशों, अमेरिका और यूरोप के कुछ हिस्सों में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है.

इन फिल्मों के रिकॉर्ड को पछाड़ा

कमाई के मामले में ‘दृश्यम 3' ने कई फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने इन फिल्मों से ज्यादा कमाई कर ली है:

Advertisement

• ओ रोमियो - 92.86 करोड़ रुपये

• मर्दानी 3 - 78.82 करोड़ रुपये

• पति पत्नी और वो दो - 59.58 करोड़ रुपये

• डकैत - 55 करोड़ रुपये

• द केरल स्टोरी 2 - 48.98 करोड़ रुपये

229.25 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ ‘दृश्यम 3' इन फिल्मों से काफी आगे निकल चुकी है.

स्टारकास्ट और कहानी को मिल रही तारीफ

फिल्म में मोहनलाल एक बार फिर अपने फेमस किरदार में नजर आए हैं. उनके साथ मीना, अंसिबा हसन, एस्तेर अनिल, कलाभवन शाजॉन, सिद्दीकी, मुरली गोपी और आशा सारथ भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए हैं. फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी सस्पेंस से भरी कहानी और दमदार स्क्रीनप्ले को माना जा रहा है. जो तीसरी किस्त में भी बरकरार है ‘दृश्यम' और ‘दृश्यम 2' की तरह तीसरे भाग में भी दर्शकों को कई चौंकाने वाले मोड़ देखने को मिले हैं. यही वजह है कि ‘दृश्यम 3' का क्रेज सोशल मीडिया से लेकर सिनेमाघरों तक लगातार बना हुआ है.

Featured Video Of The Day
ममता को एक और झटका? 20 TMC सांसद BJP के संपर्क में!