दूरदर्शन के शक्तिमान ने पकड़ ली जिद, करोड़ों के नुकसान के बाद भी रणवीर सिंह को नहीं मान रहे गंगाधर

मुकेश खन्ना के शो शक्तिमान पर फिल्म बनने की खबर ने सभी को काफी खुश किया था लेकिन इसकी कास्टिंग को लेकर ऐसी गरारी अटकी है कि मामला सुलझने का नाम नहीं रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
शक्तिमान की कास्टिंग पर अब भी अड़े मुकेश खन्ना!
Social Media
नई दिल्ली:

आज से करीब चार साल पहले शक्तिमान पर एक फिल्म बनने की अनाउंसमेंट हुई थी. इस खबर ने सभी को खुश कर दिया था क्योंकि ये किरदार 90 के दशक की जनरेशन के लिए काफी खास था. फिल्म अनाउंस हुई तो लीड रोल में रणवीर सिंह का नाम सामने आया. सुनने में आया कि रणवीर सिंह फिल्म में शक्तिमान के किरदार में नजर आने वाले हैं. हालांकि मुकेश खन्ना जो कि टीवी पर शक्तिमान के रोल में खूब पसंद किए गए उन्होंने इस कास्टिंग का विरोध किया. मुकेश खन्ना शुरुआत से लेकर आज तक अपनी इस बात पर टिके हुए हैं कि वो रणवीर सिंह को फिल्म को शक्तिमान नहीं बनने देंगे. इस सबके बावजूद उन्होंने धुरंधर 2 में रणवीर की तारीफ की. 

जूम के साथ एक इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने बतौर एकटर रणवीर सिंह की रेंज की तारीफ की. उन्होंने कहा, भले ही वह एक कमाल के एक्टर हैं और उनकी एनर्जी लाजवाब है लेकिन शक्तिमान का रोल करने के लिए टैलेंटे से कुछ ज्यादा चाहिए. इसके लिए आपको केवल एक्टर नहीं बल्कि चेहरा चाहिए. पृथ्वीराज चौहान जैसी ऐतिहासिक शख्सियत स्क्रीन पर वैसी लगनी चाहिए लेकिन अक्षय कुमार विग और कॉस्ट्यूम के साथ भी वैसे नहीं लग सके. जब मैं ऐतिहासिक किरदार करता था तो मुझे तैयार होने में डेढ़ घंटे लगते थे साथ ही साथ सात इंच मुकुट भी हुआ करता था. 

मुकेश खन्ना ने माना कि उनकी जिद की वजह से उन्हें नुकसान हो रहा है. उन्होंने कहा, ये मेरा नुकसान है. मुझे करोड़ों का नुकसान हो रहा है क्योंकि सोनी इस फिल्म के साथ आगे बढ़ने को तैयार है. लेकिन मैंने कहा है कि  मुझे कास्टिंग मंजूर नहीं. उन्हें एक स्टार चाहिए लेकिन मुझे नहीं. अगर मुझे कहा जाए तो मैं देशभर में ऑडिशन लूंगा और किसी ऐसे एक्टर को ढूंढ निकालूंगा तो गुड लुकिंग, सिम्पल और दयालु होगा. मुझे लगता है कि कोई एक्टर इस तरह की इमेज नहीं बना पाया है कि वह शक्तिमान बन पाए.

यह भी पढ़ें: Bhooth Bangla Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार की जिंदगी का सूखा खत्म करेगी भूत बंगला! तीन दिन में कमाए इतने करोड़

Advertisement
Featured Video Of The Day
"शर्मा बताया, गोत्र पूछा तो निकला मुस्लिम..." नाम छिपाने के आरोप पर मुजफ्फरनगर में भारी बवाल
Topics mentioned in this article
Mukesh Khanna
Mukesh Khanna Movies
Mukesh Khanna TV Shows
Mukesh Khanna Controversy
Mukesh Khanna Shaktiman
Mukesh Khanna Ranveer Singh
Mukesh Khanna News
Shaktiman
Ranveer Singh
Ranveer Singh Wife
Ranveer Singh Second Baby
Shaktiman Movie