दूरदर्शन पर सबसे ज्यादा देखी गए टीवी शो में से एक, रामानंद सागर की 'रामायण' सीरियल में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म 'रामायण' पर बात की है. सुनील लहरी ने भरोसा जताया कि फिल्म अच्छी होगी. इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की कास्टिंग, VFX की भी तारीफ की. इस वीडियो में उन्होंने फिल्म से जुड़ी वो बात भी बताई जिसने उन्हें निराश किया. मंगलवार (3 नवंबर) को उन्होंने अपने X अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें वे कैमरे के सामने बात करते नजर आ रहे हैं.
उन्होंने कहा, "नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी 'रामायण' जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाली है. कई लोगों ने कहा कि मुझे भी इस फिल्म पर अपने विचार शेयर करने चाहिए. शायद इसलिए क्योंकि एक समय मैं भी 'रामायण' का हिस्सा था. वह दौर कुछ और था और आज का दौर कुछ और है. मैंने फिल्म नहीं देखी है. मैं न तो कोई रिसर्चर हूं और न ही इस सब्जेक्ट का एक्सपर्ट. मैं इस महाकाव्य की पर रिव्यू कैसे दे सकता हूं? लेकिन मैं इतना जरूर कहूंगा कि यह एक महान महाकाव्य है - न केवल हम भारतीयों के लिए, बल्कि पूरी दुनिया की मानवता के लिए."
हालांकि उन्होंने खास तौर पर बताया कि वे फिल्म के म्यूजिक से निराश हैं. ए.आर.रहमान और हंस जिमर जैसे महान म्यूजिक कम्पोजर के एक साथ काम करने के बावजूद, म्यूजिक उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा. उन्होंने आगे कहा, "इसमें हमारी संस्कृति, मूल्य, भावनाएं और आस्था जुड़ी हैं. हम सभी को अपनी इस विरासत का ध्यान रखना चाहिए. मुझे सिर्फ उम्मीद ही नहीं, बल्कि पूरा भरोसा है. नितेश जी एक बहुत अच्छे डायरेक्टर हैं. उन्होंने पहले भी बहुत अच्छी फिल्में बनाई हैं. वे और इस फिल्म से जुड़े सभी कलाकार बेहद टैलेंटेड हैं. इन सभी ने मिलकर कड़ी मेहनत की है और एक बहुत अच्छी फिल्म बनाई है."
फिल्म के म्यूजिक को लेकर बात करते हुए सुनील ने कहा, इस महाकाव्य में म्यूजिक बहुत अहम किरदार निभाता है. एक तरह से यह इसकी बैक बोन हड्डी है. मैंने इस फिल्म का जो संगीत सुना है उसके कुछ गानों में कुछ साउंड्स ने मुझे थोड़ा निराश किया है. मेरा मानना है कि इन गानों के म्यूजिक में लोकल रंग - चाहे वह मिथिला का हो या अयोध्या का - झलकना चाहिए था."
सुनील ने कहा, "यह उन गानों के पीछे के म्यूजिक में झलकना चाहिए. हालांकि मैं कोई स्पेशलिस्ट नहीं हूं. लेकिन एक अच्छे लिसनर के तौर पर ये मेरे विचार हैं. मैं इस फिल्म इसके सभी कलाकारों और मेकर्स का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं और मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे इस फिल्म को बहुत सक्सेसफुल बनाएं. यह एक बहुत बड़े बजट की फिल्म है. इसकी सक्सेस बहुत जरूरी है क्योंकि कई लोगों की रोजी-रोटी इसी फिल्म पर निर्भर है. जय श्री राम."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं