दिव्यांका त्रिपाठी के बेटों को आशीर्वाद देने पहुंचे किन्नर, दरवाजे पर ऐसे हुआ स्वागत और डांस से यूं जमा रंग

विवेक दहिया ने अपने व्लॉग में पूरा सीन कैप्चर किया और बताया कि ये किन्नर आठ दिन पहले भी आए थे लेकिन बिजी होने के चलते मुलाकात नहीं हो पाई थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर आए किन्नर
Social Media
नई दिल्ली:

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया जुड़वा बेटों के मम्मी पापा बन रहे हैं. अभी ये कपल अपने इस शुरुआती फेस को खूब इंजॉय कर रहा है. उनका परिवार भी साथ है और सभी बच्चों को फुल केयर और अटेंशन देने की कोशिश कर रहे हैं. इस बीच बच्चों के कुछ खास मेहमानों से आशीर्वाद भी मिला. इनकी झलक विवेक ने अपने व्लॉग में दिखाई. इनके आने से इस खुशी के मौके पर चार चांद लग गए और विवेक ने भी इनका दिल से स्वागत किया और साथ में खूब इंजॉय भी किया.

दिव्यांका त्रिपाठी के बच्चों को आशीर्वाद देने पहुंचे किन्न

विवेक दहिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर 15 घंटे पहले एक व्लॉग शेयर किया था. इसमें अपना रुटीन दिखाने के अलावा विवेक ने उस खास पल की भी झलक दिखाई जब किन्नर (खुशी और सुजाता ) बच्चों से मुलाकात करने उनके घर पहुंचे. आते ही सबसे पहले दोनों ने दिव्यांका को खूब बधाई दी और आशीर्वाद दिया. फिर धीरे सभी से मुलाकात की.

यह भी पढ़ें: भारत की पहली फिल्म जिसमें एक साथ दिखे थे सबसे ज्यादा ब्रिटिश एक्टर, 7 घंटे 30 मिनट की थी ये फिल्म

इसी वीडियो में विवेक ने बताया, ये मेहमान आठ दिन पहले भी आए थे लेकिन उस दिन हम अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे और थोड़ा बिजी थे तो हमने मैसेज भिजवा दिया था कि आप आठ दिन बाद आना और आज ये हमारे साथ हैं. इस वीडियो की हाईलाइट थी खुशी और सुजाता का डांस. तूने मुझे बुलाया से लेकर और भी कई गानों पर डांस हुआ. विवेक और दिव्यांका भी साथ में झूमते नजर आए. आखिर में बच्चों को गोद में लेकर उन्होंने खूब आशीर्वाद दिए.  

Advertisement

गुड न्यूज पर क्या था विवेक का पहला रिएक्शन

 IANS से ​​बात करते हुए विवेक ने बताया था कि यह खबर सुनकर वह काफी घबरा गए थे, क्योंकि उन्हें एहसास हुआ कि बच्चा पालना एक बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी ह. 'ये हैं मोहब्बतें' के इस एक्टर से पूछा गया, "आप जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं और जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर में कदम रखने जा रहे हैं. जब आपको पहली बार यह खुशखबरी मिली, तो आपकी क्या फीलिंग्स थीं?"

अपना पहला रिएक्शन बताते हुए विवेक ने कहा, "सच कहूं तो, मेरा पहला रिएक्शन बहुत ज्यादा खुशी वाली नहीं थी. असल में मैं थोड़ा घबरा गया था और थोड़ा तनाव भी महसूस कर रहा था. जब दिव्यांका त्रिपाठी ने मुझे पहली बार यह खबर दी, तो मुझे अचानक एहसास हुआ कि अब एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी शुरू होने वाली है."

Featured Video Of The Day
कश्मीर को कारगिल और लद्दाख से जोड़ने वाली जोजिला टनल अब खुलने को तैयार
Topics mentioned in this article
Vivek Dahiya
Divyanka Tripathi
Entertainement
Bollywood