दिशा पटानी को आई Beach की याद तो शेयर की फोटो, टाइगर श्रॉफ की बहन बोलीं- नेचुरल ब्यूटी...

दिशा पटानी (Disha Patani) की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है, जिसमें वह समुद्र किनारे व्हाइट बिकिनी में नजर आ रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
दिशा पटानी (Disha Patani) ने बीच किनारे व्हाइट बिकिनी में दिया पोज
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिशा पटानी को आई बीच की याद
  • एक्ट्रेस ने व्हाइट बिकिनी में दिया पोज
  • दिशा पटानी की फोटो खूब हो रही है वायरल
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) इन दिनों अपने स्टाइल और लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. अपनी फिल्मों के साथ-साथ दिशा ने अपने ग्लैमरस स्टाइल से भी खूब पहचान बनाई है. हाल ही में उनकी एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है, जिसमें वह समुद्र किनारे व्हाइट बिकिनी में नजर आ रही हैं. इस फोटो को दिशा पटानी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर की है, जिसे अभी तक सात लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. 

दिशा पटानी (Disha Patani) ने अपनी फोटो को शेयर करते हुए बताया कि उन्हें बीच की काफी याद आ रही है. दिशा पटानी ने अपनी बीच फोटो को शेयर करते हुए लिखा, "सनी बीच की याद आ रही है." उनकी इस तस्वीर पर उनकी बहन खुशबू पटानी ने कमेंट करते हुए लिखा, "Wow ब्यूटी..." इसके अलावा टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) ने भी दिशा की तस्वीर पर कमेंट किया. उन्होंने लिखा, "नैचुरल ब्यूटी..." फोटो में दिशा व्हाइट बिकिनी में समुद्र किनारे पोज करती हुई दिखाई दे रही हैं. इस फोटो को लेकर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं, साथ ही दिशा की जमकर तारीफें भी कर रहे हैं.

Advertisement

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब दिशा पटानी (Disha Patani) के स्टाइल ने लोगों का इस कदर ध्यान खींचा हो. इससे पहले भी वह अपनी कई तस्वीरों और वीडियो को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं. दिशा पटानी के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार एक्ट्रेस फिल्म मलंग में नजर आई थीं. इस फिल्म में उन्होंने आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी. वहीं, जल्द ही दिशा पटानी बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में नजर आने वाली हैं 
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Delhi IRS Daughter Rape-Murder Case: 'अगर दीदी ने पैसे दे दिए होते' हत्यारे Rahul Meena का कबूलनामा