मोनालिसा को फिल्म में लेकर बुरे फंसे सनोज मिश्रा, मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी पर भड़के, कहा- ये बगावत नहीं लव जिहाद है

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. हालांकि इस बार वह किसी फिल्म या सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से नहीं, बल्कि अपनी कथित शादी को लेकर चर्चा में हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सनोज मिश्रा मोनालिसा के साथ बना रहे 'द डायरी ऑफ मणिपुर'

महाकुंभ के दौरान माला बेचते हुए वायरल हुई लड़की मोनालिसा (Monalisa) एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. हालांकि इस बार वह किसी फिल्म या सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से नहीं, बल्कि अपनी कथित शादी को लेकर चर्चा में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर शादी कर ली है. इस खबर के सामने आने के बाद उन्हें फिल्म में लॉन्च करने का ऐलान करने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है.

निर्देशक सनोज मिश्रा (Sanoj Mishra) ने फेसबुक पर एक लंबी पोस्ट लिखकर इस पूरे मामले पर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने अपनी पोस्ट का शीर्षक रखा- ‘ये बगावत नहीं, लव जिहाद है.' पोस्ट में उन्होंने मोनालिसा के फैसले को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए और अपने साथ हुए घटनाक्रम का भी जिक्र किया. सनोज मिश्रा ने लिखा कि महाकुंभ में वायरल होने के बाद मोनालिसा अचानक चर्चा में आई थीं. उस समय उन्हें उनकी सादगी और व्यक्तित्व ने काफी प्रभावित किया था. उन्होंने बताया कि मोनालिसा की मासूमियत और सादगी देखकर उन्होंने तय किया था कि उन्हें ट्रेनिंग देकर फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च करेंगे. उनके मुताबिक, इस फैसले का देश-विदेश में स्वागत भी हुआ था. हालांकि निर्देशक का दावा है कि उनके इस कदम से कुछ लोग नाराज हो गए थे. उन्होंने आरोप लगाया कि विरोधियों ने उन पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें जेल भिजवा दिया. मिश्रा के अनुसार, इस पूरे विवाद का मकसद योगी आदित्यनाथ के महाकुंभ आयोजन को बदनाम करना था.

अपने पोस्ट में उन्होंने मोनालिसा की पारिवारिक परिस्थितियों का भी जिक्र किया. उनका कहना है कि मोनालिसा का जीवन काफी संघर्षों से भरा रहा है और परिवार के भीतर भी कई मुश्किलें थीं. उन्होंने लिखा कि मोनालिसा अक्सर अपनी असली मां को याद कर भावुक हो जाती थीं और कई बार उन्होंने अपने हालात से बगावत करने की इच्छा भी जताई थी. सनोज मिश्रा ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने मोनालिसा को पैसों का लालच देकर गलत रास्ते पर धकेल दिया. उन्होंने दावा किया कि जिन लोगों पर उन्होंने भरोसा किया था, वही बाद में उनके खिलाफ खड़े हो गए और मोनालिसा को उनसे दूर कर दिया. निर्देशक ने इसे लव जिहाद का मामला बताते हुए कहा कि मोनालिसा खुद भी शायद इसे बगावत समझ रही हों, लेकिन असल में वह एक साजिश का शिकार हो गई हैं.

Advertisement

पोस्ट के अंत में सनोज मिश्रा ने अपनी निराशा भी जाहिर की. उन्होंने लिखा कि जिस लड़की को उन्होंने बेटी की तरह समझकर फिल्म में मौका देने का फैसला किया था, उसी वजह से आज उनका सबकुछ दांव पर लग गया है. उन्होंने बताया कि उन्होंने फिल्म बनाने के लिए करीब 10 करोड़ रुपये का कर्ज भी लिया था. गौरतलब है कि महाकुंभ के दौरान वायरल होने के बाद मोनालिसा को सनोज मिश्रा ने अपनी फिल्म The Diary of Manipur में काम करने का ऑफर दिया था. फिल्म की तैयारी भी शुरू हो चुकी थी, लेकिन बाद में विवाद बढ़ने के कारण पूरा मामला चर्चा में आ गया. अब मोनालिसा की कथित शादी और निर्देशक के आरोपों ने इस पूरे विवाद को फिर से सुर्खियों में ला दिया है.

Featured Video Of The Day
असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने रोड रोलर चलाकर नष्ट की करोड़ों की ड्रग्स
Topics mentioned in this article
Monalisa
Monalisa Mahakumbh Viral Girl
Monalisa Marriage News
Monalisa Muslim Boyfriend Marriage
Monalisa Love Jihad Controversy