‘द क्रू’में तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन के ये एक्टर आएंगे नजर, पढ़ें पूरी खबर

बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन बहुत जल्द एक साथ पर्दे पर नजर आने वाली हैं. यह तीन खूबसूरत लीडिंग लेडीज कॉमिक केपर 'द क्रू' में दिखाई देने वाली हैं. फिल्म का निर्माण 'वीरे दी वेडिंग' की निर्माता जोड़ी, एकता आर कपूर और रिया कपूर द्वारा किया जा रहा है

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
‘द क्रू’में तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन के ये एक्टर आएंगे नजर
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन बहुत जल्द एक साथ पर्दे पर नजर आने वाली हैं.  यह तीन खूबसूरत लीडिंग लेडीज कॉमिक केपर 'द क्रू' में दिखाई देने वाली हैं. फिल्म का निर्माण 'वीरे दी वेडिंग' की निर्माता जोड़ी, एकता आर कपूर और रिया कपूर द्वारा किया जा रहा है, जो दर्शकों के लिए ड्रामा और कॉमेडी का कॉकटेल लाने के लिए फिर से साथ आई हैं. अब 'द क्रू' में अब मशहूर गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ की एंट्री हुई है. 

दिलजीत दोसांझ को लेकर निर्माताओं ने मंगलवार को यह घोषणा की है. रिया कपूर ने कहा है कि वह दिलजीत के इस फिल्म का हिस्सा बनने से काफी खुश हैं. फिल्म निर्माता ने अपने बयान में कहा, 'हम दिलजीत के इस फिल्म का हिस्सा होने से काफी खुश हैं. यह फिल्म हमेशा से खास थी. आपने पहले कभी ऐसी मनोरंजक फिल्म नहीं देखी होगी. फिल्म से जुड़े लोग और मैं सिनेमाघरों में लोगों को एक शानदार व यादगार अनुभव देने को लेकर उत्साहित हैं.'

आपको बता दें कि स्ट्रगलिंग एयरलाइन इंडस्ट्री की पृष्ठभूमि पर आधारित 'द क्रू' एक कॉमेडी होगी. फिल्म में तीन महिलाएं खुद को साबित करने के लिए सब कुछ करती है. हालांकि, उनकी डेस्टिनी कुछ अनुचित स्थितियों की ओर ले जाती है और वे झूठ के जाल में फंस जाती हैं. 'द क्रू' गलतियों और हादसों की कॉमेडी से भरी गुदगुदाने वाली राइड है. राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित और बालाजी मोशन पिक्चर्स लिमिटेड और अनिल कपूर प्रोडक्शंस द्वारा सह-निर्मित यह फिल्म इस साल रिलीज होगी. 

Featured Video Of The Day
बंगाल: 136 साल पुरानी मस्जिद पर CM शुभेंदु का एक्शन! एंट्री और नमाज पर रोक
Topics mentioned in this article
The Crew
Film The Crew
Tabu
Kareena Kapoor Khan
Kriti Sanon
Diljit Dosanjh
Singer Diljit Dosanjh
NDTV Hindi
NDTV India