बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और जॉन इब्राहिम ने फिल्म 'गरम मसाला' में अपनी कॉमेडी एक्टिंग से हर किया का दिल जीत लिया था. हालाँकि, लंबे समय से ऐसी अफवाहें थीं कि अक्षय ने फिल्म में अपने को-एक्टर जॉन अब्राहम का रोल काट दिया था. इस पर बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने हाल ही में खुलकर बात की है. एक इंटरव्यू में प्रियदर्शन ने इन खबरों को पूरी तरह "बकवास" बताया और कहा कि अक्षय को किसी भी अभिनेता से असुरक्षित महसूस करने की ज़रूरत नहीं है.
'‘गरम मसाला' में अक्षय की कॉमिक टाइमिंग हेरा फेरी जितनी शानदार'
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में प्रियदर्शन ने फिल्म में अक्षय के अभिनय की जमकर तारीफ की और कहा, "वह हंसी से लोटपोट कर देने वाले थे. हेरा फेरी के बाद एक बार फिर अक्षय ने मेरे डायरेक्शन में अपनी कॉमिक टाइमिंग का प्रदर्शन किया और दर्शकों को यह बहुत पसंद आया! निजी तौर पर, मुझे लगता है कि गरम मसाला में अक्षय की कॉमिक टाइमिंग हेरा फेरी जितनी ही अच्छी थी."
जब प्रियदर्शन से उन अफवाहों के बारे में पूछा गया कि अक्षय ने गरम मसाला में जॉन का रोल काट दिया है, तो उन्होंने साफ-साफ कहा, "सब बकवास है! क्या आपको लगता है कि अक्षय को किसी भी अभिनेता को लेकर असुरक्षित महसूस करने की ज़रूरत है? जलनखोर लोगों ने उनकी इमेज खराब करने के लिए ऐसी अफवाहें फैलाई हैं. अक्षय अपनी ईमानदारी, कड़ी मेहनत और टैलेंट की बदौलत इतने लंबे समय तक टिके रहे हैं."
अक्षय-प्रियदर्शन फिर साथ दिखेंगे ‘भूत बंगला' और ‘हैवान' में
प्रियदर्शन ने अक्षय कुमार के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म के बारे में भी बात की. बता दें कि आने वाले साल में अक्षय भूत बंगला और हैवान फिल्म में नजर आएंगे. इन दोनों फिल्मों का निर्देशन प्रियदर्शन ही कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि अक्षय का रोल "भूत बंगला" में "बेहद मज़ेदार" और "हैवान" में "बेहद गंभीर" हैं. "भूत बंगला" में परेश रावल और वामिका गब्बी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह 2 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
वहीं, फिल्म "हैवान" में भी ये जोड़ी साथ काम करेगी. इस फिल्म में सैफ अली खान मुख्य भूमिका में हैं. अक्षय इस फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाएंगे, जो 2026 में रिलीज होने वाली है. इसके अलावा, परेश रावल और सुनील शेट्टी के साथ उनकी फिल्म हेरा फेरी 3 भी लाइन में है.
क्या अक्षय कुमार ने गरम मसाला में काट दिया था जॉन अब्राहम का रोल? प्रियदर्शन ने बताया सच
प्रियदर्शन ने साफ किया कि अक्षय कुमार ने गरम मसाला में जॉन अब्राहम का रोल नहीं काटा, बल्कि ये अफवाहें पूरी तरह बकवास हैं. उन्होंने अक्षय की कॉमिक टाइमिंग की तारीफ करते हुए बताया कि दोनों जल्द ही भूत बंगला और हैवान में फिर साथ नजर आएंगे.
विज्ञापन
Read Time:
3 mins
क्या अक्षय कुमार ने गरम मसाला में काट दिया था जॉन अब्राहम का रोल?
नई दिल्ली:
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War: अमेरिकी बेस पर ईरान ने किया अटैक!
Topics mentioned in this article