जब दिया मिर्जा ने धुरंधर एक्टर अक्षय खन्ना को जड़ा थप्पड़, सीन के बाद बुरी तरह घबरा गई एक्ट्रेस

नेटफ्लिक्स पर 10 जुलाई को इक्का रिलीज होने जा रही है. इससे पहले लीड कास्ट सनी देओल, अक्षय खन्ना और दिया मिर्जा ने मीडिया से बातचीत की और कुछ मजेदार खुलासे भी किए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इक्का के सेट पर क्यों घबरा रहीं थी दिया मिर्जा
Social Media
नई दिल्ली:

सनी देओल, अक्षय खन्ना और दिया मिर्जा के लीड रोल वाली इक्का 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. इसके साथ ही लंबे समय बाद सनी देओल को वकील बनकर दलीले पेश करते देखने का मौका मिलेगा. इसके अलावा रहमान डकैत का रोल कर दर्शकों को नए अक्षय कुमार की झलक दिखाने वाले अक्षय को लेकर भी फैन्स में काफी दिलचस्पी है. वजह है धुरंधर में उनकी दमदार परफॉर्मेंस. अब एक तरफ धुरंधर में रहमान की तूती बोलती थी. वहीं इक्का में स्क्रीन पर उन्हें एक थप्पड़ खाते दिखा जाने वाला है. ये थप्पड़ मारा एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने जो कि इस सीन से बहुत ही ज्यादा घबराई हुई थीं.   

इक्का के प्रमोशनल इवेंट पर दिया ने बताया कि उन्हें ऐसा लग रहा था कि अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने की वजह से वह बड़ी मुसीबत में पड़ सकती हैं. क्योंकि इस वक्त अक्षय की फैन फॉलोइंग पीक पर है. दिया ने कहा, मैं बहुत डरी हुई हूं. क्योंकि उनकी बहुत जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. मैं सच में बहुत घबरा गई थी. मैंने सोचा, “हाय रे… ये तो ट्रेलर में डाल दिया. अब तो मुझे बहुत मुश्किल होने वाली है.”

दिया ने कहा, और मजे की बात ये थी कि फिल्म के लिए उन्होंने सबसे पहला सीन भी वही शूट किया था, जिसमें उन्हें अक्षय खन्ना के साथ यह सीन करना था और सोचिए, फिल्म के लिए मैंने सबसे पहला सीन ही अक्षय खन्ना के साथ वही शूट किया था.

अक्षय खन्ना के धांसू कमबैक पर क्या बोले सनी देओल

अक्षय को मिल रहे प्यार पर बात करते हुए सनी ने कहा, आई थिंक इट वाज हाई टाइम. इट वाज जस्ट... जैसे मैं पहले भी कह रहा था कि यू नो वक्त का कुछ पता नहीं, आपको काम करते रहना चाहिए. नेवर गिव अप, जस्ट कीप डूइंग इट एंड आई थिंक दैट्स व्हाट अक्षय वाज डूइंग. एंड जब वो टाइम आया है एंड ही इज नाओ फ्लाइंग हाई एंड ही डिजर्व्स इट. मच मच मोर एंड आई एम सो हैप्पी फॉर हिम. बिकॉज असी दोना ने इकठ्ठे ने 'बॉर्डर' कीती सी एंड दैट वाज द फर्स्ट टाइम ही वाज वर्किंग विद मी, नया सीगा. वी हैड अ ग्रेट इक्वेशन ओवर देयर, बिकॉज ही वाज विनोद जी सन. हुण फेर तो मिले आफ्टर सो मेनी इयर्स एक्चुअली. आई हैव नॉट मेट हिम बिफोर दैट. यू नो, जस्ट इमेजिन द गैप वी हैड.
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: दारा सिंह नहीं चाहते थे मुस्लिम एक्ट्रेस से शादी करे बेटा, पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी- आगे गड़बड़ होगी

Featured Video Of The Day
जेल जाना चाहिए, चक्की पीसनी चाहिए... राम मंदिर दान चोरों पर गुस्साए VHP अध्यक्ष अलोक कुमार
Topics mentioned in this article
Ikka
Sunny Deol
Dia Mirza
Akshaye Khanna
Entertainment