धुरंधर 2 की सक्सेस के बीच धुरंधर का जलवा बरकरार, सात समंदर पार एनबीए मैच में गूंजा फिल्म का ये गाना

Dhurandhar 2 Box Office पर झंडे गाड़ रही है वहीं दूसरी तरफ धुरंधर का क्रेज अभी भी फैन्स के सिर से नहीं उतरा है. इसकी बानगी विदेश में भी देखने को मिली.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Dhurandhar का जलवा कायम...
Social Media
नई दिल्ली:

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को ज्यादातर लोगों ने सिनेमाघरों में जाकर देख ही ली है, और जिन्होंने नहीं देखी, उन्होंने इसका फेमस टाइटल ट्रैक 'ना दिल दे परदेसी नू' तो जरूर सुना होगा. फिल्म की वैश्विक लोकप्रियता से तो ज्यादातर लोग वाकिफ थे, लेकिन अब इस गाने ने वैश्विक स्तर पर नई लोकप्रियता हासिल कर ली है. दरअसल, हाल ही में अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को शहर में एनबीए मैच के दौरान फिल्म का टाइटल ट्रैक 'ना दिल दे परदेसी नू' बजाया गया. मैच शुरू होने से ठीक पहले मशहूर डांस ग्रुप 'भांगड़ा एम्पायर' ने इसी गाने पर शानदार परफॉर्मेंस दी.

यह भी पढ़ें: 6 फुट कद, 66 साल उम्र, आंखें नशीली, भारत का सबसे ज्यादा 1000 करोड़ी फिल्में देने वाला हीरो, पता है नाम

डांसर्स ने पारंपरिक पंजाबी कपड़े पहने हुए थे. वे रंग-बिरंगे कपड़ों में जोश के साथ भांगड़ा कर रहे थे. उनके मजेदार डांस और धुरंधर के धमाकेदार बीट्स से पूरा स्टेडियम गूंजा उठा. यह मैच गोल्डन स्टेट वॉरियर्स और मिलवॉकी बक्स के बीच खेला जा रहा था. 'भांगड़ा एम्पायर' का डांस वीडियो काफी वायरल हो गया. कई लोग इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. इसी कड़ी में अभिनेता अर्जुन रामपाल, जिन्होंने फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, ने भी वीडियो को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर पोस्ट किया.

Photo Credit: Instagram

फिल्म का टाइटल ट्रैक 'ना दिल दे परदेसी नू' 1995 के प्रसिद्ध पंजाबी लोकगीत 'जोगी' का रीमेक है. इस मूल गाने को चरणजीत आहूजा ने संगीतबद्ध किया था, जिसे मोहम्मद सादिक और रंजीत कौर ने गाया था और बाबू सिंह मान ने लिखा था. इस नए संस्करण को शाश्वत सचदेव ने कंपोज किया है और हनुमानकाइंड और जैस्मीन सैंडलस ने गाया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Collection Live Updates: 1000 करोड़ की राह धुरंधर 2! जानें 6 दिन में तोड़ डाले कितने रिकॉर्ड

2000 के शुरुआती सालों में रिलीज हुआ गाना 'जोगी' पंजाबी लोक संगीत को हिप हॉप बीट्स और ग्लोबल रिदम के साथ जोड़ता है. उस समय यह एकदम नया और ताजा लगता था, जब फ्यूजन म्यूजिक इतना आम नहीं हुआ था.

Advertisement

इस गाने ने उस समय सिर्फ ट्रेंड सेट नहीं किया था बल्कि, कई देशों में पहुंचकर कलाकारों को प्रेरित भी किया था. इसने दिखा दिया कि भारतीय संगीत अपनी जड़ों को बनाए रखते हुए भी पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो सकता है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: चंपत राय की हो सकती है वापसी, महंत कमल नयन दास का दावा | EXCLUSIVE
Topics mentioned in this article
Dhurandhar
Dhurandhar Songs
Dhurandhar Song In NBA
Dhurandhar Box Office Collection
Dhurandhar 2 Box Office Collection
Aditya Dhar
Ranveer Singh