धुरंधर ने 4 करोड़ टिकट और 1000 करोड़ पार कमाई से थियेटरों को किया मालामाल, PVR INOX को 166% का मुनाफा, 2026 में इन फिल्मों से बढ़ीं उम्मीदें

रणवीर सिंह की धुरंधर की रिकॉर्डतोड़ कमाई से PVR INOX के मुनाफे में 166% की उछाल दर्ज की गई, जिसने थिएटर में दर्शकों की मजबूत वापसी साबित कर दी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
2026 की इन फिल्मों का रहेगा बोलबाला
नई दिल्ली:

रणवीर सिंह स्टार धुरंधर की जबरदस्त सफलता ने भारत की सबसे बड़ी सिनेमा चेन पीवीआर आईनॉक्स (PVR INOX) की कमाई में नई जान डाल दी है. ओटीटी प्लेटफॉर्म के बढ़ते ट्रेंड के कारण पिछले कुछ समय से सिनेमाघर में दर्शकों की संख्या कम हो गई थी, लेकिन 2025 के आखिरी में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर ने थिएटर को फिर से गुलजार कर दिया. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए और पीवीआर आईनॉक्स (PVR INOX) जैसी बड़ी सिनेमा चेन को 166 प्रतिशत तक का फायदा पहुंचाया.

4 करोड़ से ज्यादा बिके धुरंधर के टिकट

रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त स्टारर फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. इस फिल्म के देश भर में चार करोड़ से ज्यादा टिकट बिके और इनमें से आधे से ज्यादा टिकट पीवीआर आईनॉक्स (PVR INOX) के थिएटर में बिके. फिल्म का भारत में कलेक्शन 1000 करोड़ से ज्यादा रहा, जबकि पूरी दुनिया में इसकी कमाई 1300 करोड़ रुपए के पार पहुंच गई है.

ये भी पढ़ें-Dhurandhar Climax Scene: भोजपुरी फिल्म से कॉपी किया 1300 करोड़ी 'धुरंधर' का क्लाइमैक्स सीन, रवि किशन की फिल्म का वीडियो वायरल

PVR INOX को हुआ करोड़ों का मुनाफा

इसका फायदा पीवीआर आईनॉक्स (PVR INOX) जैसी थिएटर चेन को सबसे ज्यादा हुआ. कंपनी का मुनाफा 96 करोड़ रुपए हो गया, जो कि पिछले साल इसकी तिमाही में ये केवल 35.9 करोड़ रुपए था, यानी कि कंपनी के मुनाफे में करीब 166 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसके अलावा कंपनी का प्रॉफिट मार्जिन भी बढ़कर 5% हो गया, जो केवल 2 प्रतिशत था.

2026 में इन फिल्मों से है PVR INOX को बड़ी उम्मीद

धुरंधर की बड़ी सफलता के बाद अब 2026 में पीवीआर आईनॉक्स (PVR INOX) को कई बड़ी फिल्मों से उम्मीद है, जिसमें रणबीर कपूर की रामायण पार्ट 1, रणवीर सिंह की धुरंधर 2, यश की टॉक्सिक और शाहरुख खान की फिल्म किंग शामिल हैं. कंपनी का मानना है कि अगर ये फिल्में अच्छा प्रदर्शन करती है तो सिनेमाघर में दर्शकों की संख्या और कमाई दोनों में बड़ा इजाफा हो सकता है. कुल मिलाकर धुरंधर की सफलता ने साबित कर दिया कि अच्छी कहानी और बड़े बजट की फिल्म आज भी दर्शकों को थिएटर तक खींच लाती है, चाहे ओटीटी का कितना ही जमाना क्यों ना आ जाए. 

ये भी पढें- Dhurandhar Box Office: धुरंधर ने पुष्पा 2, एनिमल, जवान को छोड़ा पीछे, ओटीटी पर बनीं नंबर वन, बॉक्स ऑफिस पर भी कमाई है जारी 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Shankaracharya Controversy: गिरफ्तारी पर रोक, हाइकोर्ट में फैसला सुरक्षित | Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article