33 साल पहले धुरंधर का जमील जमाली बना था 'खबरी', रजनीकांत-नसीरुद्दीन शाह ने की रिजेक्ट, वीडियो देख फैंस बोले- इंटर्नशिप के दिन

Rakesh Bedi Movie: धुरंधर 2 के हर किरदार की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. इसी बीच राकेश बेदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो सालों पुराना है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
धुरंधर’ का जमील जमाली 33 साल पहले बने थे खबरी
नई दिल्ली:

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर' ने इस वक्त ना सिर्फ सिनेमाघरों में बल्कि सोशल मीडिया पर भी कब्जा कर रखा है. दिसंबर 2025 में जब ‘धुरंधर' का पहला पार्ट रिलीज हुआ तब लोग इस फिल्म के दीवाने हो गए. अब हाल ही में इसका दूसरा पार्ट ‘धुरंधर द रिवेंज' रिलीज किया गया है जिसकी भी काफी सराहना हो रही है, हालांकि इसके दूसरे पोर्ट को लेकर लोगों के दो मत हो गए हैं. वहीं इन सबके बीच जिस एक किरदार की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है वो है राकेश बेदी यानी जमील जमाली. जमील जमाली को लोगों ने पहले ही पार्ट में काफी पसंद किया था, लेकिन दूसरे पार्ट में इनके किरदार की जो सच्चाई पता चली है उसने लोगों को होश उड़ा दिए हैं. अगर आपने फिल्म देख ली है तब तो आप समझ ही गए होंगे, लेकिन अगर फिल्म नहीं देखी तो हम बताते हैं क्या है वो सच्चाई.

सोशल मीडिया पर वायरल राकेश बेदी के पुराने वीडियो

दरअस, फिल्म में राकेश बेदी एक इंडियन एजेंट बने हैं जो 48 साल से पाकिस्तान में रहकर वहां की सियासत के दांव पेच समझ रहे हैं, और वहां का जानकारियां इंडिया भेज रहे हैं. हालांकि एक्टर के स्पाई कैरेक्टर का खुलासा फिल्म के आखिर में होता है जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया. अब राकेश बेदी के कुछ पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जो ‘तिरंगा' फिल्म के हैं जिसमें उन्होंने खबरी लाल का किरदार निभाया था जो बस सबको इधर-उधर खबरें देता रहता है. वीडियो में खबरी लाल यानी राकेश बेदी, राज कुमार को कुछ खबर देते दिख रहे हैं. इस वीडियो के टाइटल में लिखा है, ‘RAW एजेंट के तौर पर जमील साहब की इंटर्नशिप.'


इस एक्टर के साथ काम करने से रजनीकांत-नसीरुद्दीन शाह ने कर दिया मना

 1993 में रिलीज हुई नाना पाटेकर और राजकुमार की ‘तिरंगा' दोनों के करियर की सबसे हिट फिल्मों में से एक शुमार की जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म के लिए नाना से पहले रजनीकांत और नसीरुद्दीन शाह से बात की गई थी, लेकिन दोनों ही एक्टर ने राज कुमार के साथ काम करने से मना कर दिया था. लेकिन नाना पाटेकर ने भी डायरेक्टर मेहुल से साफ कह दिया था कि अगर एडिट में उनके सीन काटे गए या राजकुमार ने फिल्म में ज्यादा दखल अंदाजी की तो वो फिल्म बीच में छोड़ देंगे. इस शर्त पर नाना पाटेकर ‘तिरंगा' में काम करने के लिए राजी हुए थे.

Featured Video Of The Day
हिजबुल्लाह के जरिये ईरान की रणनीति? मिडिल ईस्ट का पूरा समीकरण समझिए
Topics mentioned in this article