Dhurandhar Box Office Collection Day 59: OTT पर आने के बाद भी थिएटर में जमकर देखी जा रही धुरंधर, फिल्म ने 59वें दिन छापे इतने रुपये

Dhurandhar Box Office Collection Day 59: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर अब भी कमाल दिखा रही है. अदित्य धर निर्देशित यह स्पाई एक्शन थ्रिलर 59वें दिन (नौवें रविवार) पर भी अच्छी कमाई कर रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Dhurandhar Box Office Collection Day 59: OTT पर आने के बाद भी थिएटर में जमकर देखी जा रही धुरंधर

Dhurandhar Box Office Collection Day 59: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर अब भी कमाल दिखा रही है. अदित्य धर निर्देशित यह स्पाई एक्शन थ्रिलर 59वें दिन (नौवें रविवार) पर भी अच्छी कमाई कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दिन 59 पर भारत में करीब 45 लाख रुपये नेट कलेक्शन किया है. अब तक भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 893.12 करोड़ रुपये पहुंच गया है.फिल्म अपने नौवें हफ्ते में शानदार प्रदर्शन कर रही है. नौवें वीकेंड (शनिवार-रविवार) में कुल 1.1 करोड़ की कमाई हुई है. 

ये भी पढ़ें: ‘उदयपुर फाइल्स' के निर्माता-निर्देशक ने एक और विवादित विषय पर शुरू की नई फिल्म, पहला पोस्टर जारी

धुरंधर तोड़ने वाली है रिकॉर्ड

ट्रेड एनालिस्ट्स बताते हैं कि अगर अगले कुछ दिनों में फिल्म सिर्फ 54 लाख रुपये और कमाती है, तो यह हिंदी सिनेमा में नौवें हफ्ते की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी. अभी इस लिस्ट में टॉप पर विक्की कौशल की 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' (1.64 करोड़) है, उसके बाद 'पुष्पा: द राइज' (हिंदी) 1.39 करोड़ के साथ है. 'धुरंधर' अभी 1.1 करोड़ के साथ तीसरे नंबर पर है और यह रिकॉर्ड तोड़ने से बस थोड़ा दूर है.

थिएटर में पसंद कर रहे हैं लोग

फिल्म की सफलता इसलिए खास है क्योंकि यह OTT पर रिलीज होने के बाद भी थिएटर्स में अच्छी चल रही है. बॉर्डर 2, मर्दानी 3 और मायासभा जैसी नई फिल्मों के बावजूद 'धुरंधर' ने अपना जोर बनाए रखा है. दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 1350 करोड़ के आसपास पहुंच चुका है, जिसमें विदेशों से करीब 299 करोड़ शामिल हैं. भारत में ग्रॉस 1050 करोड़ से ज्यादा है. बजट 225 करोड़ का होने के बावजूद फिल्म ने जबरदस्त रिटर्न दिया है. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त जैसे सितारे हैं. 

Featured Video Of The Day
India vs Pakistan Match: भारत के सामने पाक का सरेंडर, Kapil Dev ने क्या कहा? | NDTV EXCLUSIVE