बेहतरीन म्यूजिक की बात हो तो चर्चा ए आर रहमान के नाम के बिना पूरी नहीं होती. अब जरा सोचिए हम आपको कहें कि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो रहमान को नहीं पहचानते या उनके नाम से उन्हें कोई और ही याद आता है तो आप क्या कहेंगे? जाहिर सी बात है आपका जवाब होगा नहीं ऐसा कैसे हो सकता है? लेकिन ऐसा है और ये बिल्कुल सच है. यकीन नहीं आता तो सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो देख लीजिए.
रहमान का नाम सुनते ही कुछ बोल ही नहीं पाया लड़का
सोशल मीडिया पर मैशेबल इंडिया का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इसमें एंकर और विशाल डडलानी पब्लिक से रहमान के गानों पर बात कर रहे थे. विशाल जैसे ही रहमान के गाने पर सवाल पूछते हैं तो सामने खड़ा लड़का एक मिनट के चुप हो जाता है कि रहमान कौन...इस पर विशाल डडलानी और उनके साथ खड़े एंकर हैरान रह जाते हैं. फिर लड़के को याद आता है अच्छा वो रहमान...मुझे तो रहमान डकैत या गया था.
क्यों चर्चा में है रहमान डकैत?
धुरंधर तो आपने देखी ही होगी. नहीं देखी तो अब ओटीटी पर देख डालिए. इसी फिल्म का एक क्रूर आतंकी था जिसका नाम रहमान डकैत था. ये किरदार असल जिंदगी से प्रेरित था और इसे अक्षय खन्ना ने स्क्रीन पर उतारा था. अक्षय खन्ना को इस किरदार में काफी पसंद किया गया. खासतौर पर उनका लुक फैन्स को खासा पसंद आया. जिस तरह धुरंधर 2 के बाद जमील जमाली के किरदार में राकेश बेदी की तारीफ हुई उसी तरह धुरंधर के बाद हर तरफ अक्षय खन्ना के ही चर्चे थे.
यह भी पढ़ें: सनी देओल की बंटवारा 1947 का मोशन पोस्टर रिलीज, पहली बार साथ स्क्रीन पर बाप-बेटा