'धुरंधर' में रहमान डकैत की बेगम उल्फत की फिटनेस का ये है राज, बोलीं- घुटने की चोट हो या प्रेग्नेंसी...

धुरंधर एक्ट्रेस सौम्या टंडन का मानना ​​है कि फिटनेस जिंदगी भर का कमिटमेंट है, किसी भी ऐसी चीज के लिए इसे नहीं रोका जाना चाहिए.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
'धुरंधर' रहमान डकैत की बेगम उल्फत की फिटनेस का ये है राज
नई दिल्ली:

धुरंधर एक्ट्रेस सौम्या टंडन का मानना ​​है कि फिटनेस जिंदगी भर का कमिटमेंट है, किसी भी ऐसी चीज के लिए इसे नहीं रोका जाना चाहिए.  उन्होंने कहा कि घुटने की चोट, प्रेग्नेंसी या साइटिका होने पर भी इसे कभी नहीं रोकना चाहिए. सौम्या हाल ही में आदित्य धर की हिट फिल्म धुरंधर में रहमान डकैत की पत्नी की रोल में नजर आई थीं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एरियल योगा, प्लैंक्स, TRX वर्कआउट, पिलेट्स और योगा करते हुए अपनी कई तस्वीरें शेयर की है.

इतने सालों में अपनी फिटनेस जर्नी के बारे में बताते हुए सौम्या ने बताया कि कैसे योगा, पिलेट्स और वेट ट्रेनिंग उनके रूटीन का हिस्सा बने हुए हैं. उन्होंने लिखा, “इतने सालों में…. योगा, पिलाटे, वेट ट्रेनिंग, कभी मत रुको, घुटने की चोट, प्रेग्नेंसी, साइटिका, आप किसी भी सिचुएशन में हों, बस लगे रहो. आपकी बॉडी दुनिया का सबसे अच्छा इन्वेस्टमेंट है. औरतें वेट उठाती हैं.”

धुरंधर की बात करें तो, फिल्म में अक्षय खन्ना, रणवीर सिंह, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी अहम रोल में थे. साथ ही मानव गोहिल, दानिश पंडोर, सौम्या टंडन, गौरव गेरा और नवीन कौशिक सपोर्टिंग रोल में थे. यह फिल्म जियोपॉलिटिकल टेंशन और भारत के R&AW के सीक्रेट ऑपरेशन से जुड़ी असल ज़िंदगी की घटनाओं पर आधारित है. खासकर ऑपरेशन ल्यारी, 2008 के मुंबई हमले, गैंग और क्रिमिनल सिंडिकेट पर कार्रवाई से जुड़ी घटनाएं फिल्म में दिखाई गई हैं. 

सौम्या टंडन ने अपने करियर की शुरुआत में मॉडलिंग असाइनमेंट किए और 2006 में "फेमिना कवर गर्ल फर्स्ट रनर अप" रहीं. वह 2008 में इंटरनेशनल प्रोजेक्ट के हिस्से के तौर पर अफगान सीरियल खुशी में भी दिखीं, जहां उन्होंने एक अफगान महिला डॉक्टर का लीड रोल किया था.

उन्होंने 201 में शाहरुख खान के साथ ज़ोर का झटका: टोटल वाइपआउट को को-होस्ट किया था. उन्होंने 3 सीज़न तक डांस इंडिया डांस को होस्ट किया है. उन्होंने डेरेक ओ'ब्रायन के साथ तीन सीज़न तक बॉर्नविटा क्विज़ कॉन्टेस्ट को को-होस्ट किया. वहीं शाहिद कपूर और करीना कपूर स्टारर इम्तियाज़ अली की 'जब वी मेट' में उन्होंने करीना कपूर की बहन का रोल प्ले किया.

Advertisement

2015 में उन्होंने कॉमेडी सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं!' में अनीता का रोल  प्ले किया. उन्हें सीरियल में "गोरी मेम" के नाम से भी जाना जाता है. 2018 में उन्होंने 'एंटरटेनमेंट की रात' का दूसरा सीज़न होस्ट किया.
 

Featured Video Of The Day
Adani Group ने GreenX Talks के जरिए दिया समावेशी विकास का संदेश | Gautam Adani | Jeet Adani