उर्फी जावेद पर चढ़ा Dhurandhar 2 का खुमार, रणवीर सिंह की फिल्म का सीन किया रीक्रिएट, वीडियो वायरल

उर्फी जावेद का लेटेस्ट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. वीडियो में उर्फी की एक्टिंग और कॉन्फिडेंस देख कर फैंस उनके कायल हो गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
उर्फी जावेद पर चढ़ा Dhurandhar 2 खुमार
नई दिल्ली:

धुरंधर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फैंस ही नहीं सेलेब्स पर भी इसका जादू सिर चढ़कर बोल रहा. इसके सींस और डॉयलॉग्स पर रील्स बन रहे हैं. टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद ने भी इसके सीन को रीक्रिएट किया है, जिसके बाद वह चर्चा में आ गई हैं. उर्फी जावेद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह ‘धुरंधर 2' के एक चर्चित सीन को रीक्रिएट करती दिख रही हैं. वीडियो में उनका एक्सप्रेशन, डायलॉग डिलीवरी और स्टाइल फैंस को खूब भा रहा है.

तेजी से वायरल हुए वीडियो
उर्फी जावेद का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. वीडियो में उर्फी की एक्टिंग और कॉन्फिडेंस देख कर फैंस उनके कायल हो गए हैं. कुछ फैंस ने तो इसे ओरिजिनल सीन से भी ज्यादा मजेदार बताया है.

चर्चा में आईं उर्फी
उर्फी जावेद पहले एक्ट्रेस रह चुकी हैं. बाद में वह कॉन्टेंट क्रिएटर बनीं. वह यूनिक कंटेंट और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं. उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. अपने हालिया वीडियो में उन्होंने फिल्म के पॉपुलर सीन को अपने अंदाज में रीक्रिएट कर अपना टैलेंट दिखाया है.  उन्होंने साबित कर दिया है कि वह ट्रेंड्स को अपने तरीके से पेश कर सकती हैं.  

Advertisement

फैशन से मिली पॉपुलैरिटी
उर्फी जावेद के चाहने वाले देश ही नहीं दुनिया भर में हैं.  उनकी यह वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ है.  उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं.  उन्होंने बिग बॉस ओटीटी के बाद अपार लोकप्रियता हासिल की और दिसंबर 2022 में सारा अली खान व जान्हवी कपूर जैसी अभिनेत्रियों को पछाड़कर गूगल पर सबसे ज्यादा खोजी जाने वाली एशियाई हस्तियों में शामिल हो गईं. यही नहीं इंस्टाग्राम पर भी उनके 5 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं.
 

Featured Video Of The Day
"CBI करे जांच!" राम मंदिर चंदा चोरी विवाद में सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
Topics mentioned in this article
Dhurandhar 2
Dhurandhar 2 Film
Urfi Javed
Urfi Javed Dhurandhar 2
Urfi Javed Dhurandhar 2 Video