Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 ट्रेलर यूट्यूब पर 5 करोड़ के पार, फैन्स बोले- इसने तो टाइगर, पठान, वॉर स्पाई यूनिवर्स को मार डाला

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है और यूट्यूब इसको देखने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. जानें फैन्स क्यों कह रहे कि इसने टाइगर, पठान, वॉर स्पाई यूनिवर्स को मार ही डाला.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 ट्रेलर को लेकर फैन्स का जोश सातवें आसमान पर
नई दिल्ली:

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 यानी धुरंधर द रिवेंज का ट्रेलर (Dhurandhar 2 Trailer) जब से आया है फैन्स के बीच इस फिल्म का क्रेज सातवें आसमान पर पहुंच गया है. जहां फैन्स को अब इंतजार है तो 19 मार्च का वहीं सोशल मीडिया पर भी उनके सब्र का बांध टूटता नजर आ रहा है. यही नहीं, फिल्म के ट्रेलर को यूट्यूब पर जोरदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. आदित्य धर निर्देशित इस फिल्म के व्यूज का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. यही नहीं, इसके ट्रेलर पर फैन्स के कमेंट्स भी काफी जोरदार आ रहे हैं. एक शख्स ने तो वायआरएफ स्पाई यूनिवर्स के खात्मे का ही ऐलान कर दिया है.

यह भी पढ़ें: 10 मार्च को जब 37 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर सुनाई दी थी धर्मेंद्र की फिल्म 'हथियार' की गूंज, बॉलीवुड में पहली बार चली थी असली AK-47 

धुरंधर 2 की यूट्यूब पर बल्ले बल्ले

धुरंधर द रिवेंज के ट्रेलर में रणवीर सिंह जसकीरत सिंह रांगी के किरदार में हैं. इस बार वह जसकीरत और हमजा के दो अवतारों में दिखाई देंगे. कहानी और रोमांचक बनती है जब आर. माधवन रणनीतिक मास्टरमाइंड अजय सान्याल के रूप में नजर आते हैं, अर्जुन रामपाल आईएसआई मेजर इकबाल के रूप में एक खतरनाक और प्रभावशाली किरदार निभाते दिखाई देते हैं, जबकि संजय दत्त एसपी चौधरी असलम के रूप में दमदार मौजूदगी दर्ज कराते हैं. 

तेज रफ्तार एक्शन, धारदार डायलॉग और ऐसे कई पल ट्रेलर में दिखाई देते हैं जिसे देख सिनेमाघरों में दर्शक सीटियां बजाने के लिए मजबूर होंगे. यह ट्रेलर एक बड़े बदले की कहानी की झलक देता है, जिसे बेहद भव्य पैमाने पर पेश किया गया है. 'हौसला. ईंधन. बदला.' इस नई इंस्टॉलमेंट को आगे बढ़ाने वाली बदले की ताकत की ओर इशारा करता है. धुरंधर का ट्रेलर सात मार्च को रिलीज हुआ था. इसे यूट्यूब पर पांच करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

धुरंधर 2 ट्रेलर

धुरंधर 2 को लेकर क्या कह रही जनता

यूट्यूब पर धुरंधर द रिवेंज के इस ट्रेलर पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं. जहां फिल्म की खूब तारीफ हो रही है तो वहीं दूसरी फिल्मों को भी निशाने पर लिया जा रहा है. इस ट्रेलर पर एक कमेंट आया है कि इस फिल्म ने तो वायआरएफ (पठान, टाइगर और वॉर) के स्पाई यूनिवर्स को ही खत्म कर दिया है. 

Advertisement

वहीं एक कमेंट आया है कि तीन मिनट लंबा ट्रेलर है, मजाल है कति फिल्म के प्लॉट की जरा सी भी झलक मिली हो. वहीं एक शख्स ने लिखा है, 'फिल्में कुछ इस तरह होनी चाहिए. सीक्वल 2 महीने में ही आ जाना चाहिए. ना कि दर्शकों को 3-4 साल तक इंतजार करवाया जाए. सभी को धुरंधर से सीखना चाहिए.'

धुरंधर द रिवेंज उर्फ धुरंधर 2 रिलीज डेट

'धुरंधर द रिवेंज' पांच भाषाओं हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी. इस हाई-ऑक्टेन स्पाई-एक्शन फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस किया है. फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने किया है. फिल्म 19 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह रिलीज गुड़ी पड़वा और उगादी के त्योहारों के साथ होगी और ईद से पहले दर्शकों के बीच पहुंचेगी.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान के नए Supreme Leader Mojtaba Khamenei घायल, इजरायल का दावा | BREAKING News