Dhurandhar 2 का टीजर देख फैन्स का दिमाग खराब, बोले- अरे ये तो पहले ही दिखा दिया था कुछ नया कर लेते

धुरंधर 2 का टीजर रिलीज हो चुका है और इसे देखने के बाद फैन्स का हाल कुछ ऐसा है. आप भी देखें रणवीर सिंह और आदित्य धर की धुरंधर 2 पर क्या कह रहे हैं फैन्स.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Dhurandhar 2 Teaser social media reaction: धुरंधर 2 का टीजर देख फैन्स के आए ऐसे रिएक्शन
Social Media
नई दिल्ली:

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर 2 का टीजर रिलीज हो चुका है. धुरंधर 2 कहें या धुरंदर द रिवेंज इस झलक ने फैन्स को खासा एक्साइटेड कर दिया है. हालांकि फिर भी फिल्म को लेकर मिक्स रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. अगर आपने भी टीजर देख लिया है तो आप समझ ही रहे होंगे कि धुरंधर फैन्स इस नए थ्रिल और एंडवेंचर के लिए एक्साइटेड क्यों है. सेकेंड पार्ट के हिसाब से इसमें हर चीज का डबल एक्शन ही दिख रहा है.

फैन्स के रिएक्शन 

टीजर का सबको बेसब्री से इंतजार था टीजर आया भी लेकिन मामला 'खोदा पहाड़ निकली चुहिया' जैसा हो गया. यूट्यूब पर इस टीजर को लेकर कुछ इसी तरह के रिएक्शन मिल रहे हैं. एक ने लिखा, ओहो चूना लगा दिया भाई. एक ने कमेंट किया, अबे ये तो फिल्म की एंडिंग में भी था. चूना लगा दिया सबको. एक ने लिखा, जो थियेटर में देखा था वही तो है. एक ने लिखा, मैं कुछ नई फुटेज देखने की उम्मीद कर रहा था लेकिन ये वही है जो पहले पार्ट के एंड में दिखाया था. एक ने कमेंट किया, भाई कुछ नया अपलोड कर देते. ये तो पहले ही सबने देखा हुआ है.

धुरंधर 2 कब होगी रिलीज ?

आदित्य धर की धुरंधर फिलहाल अब तक की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन गई है, जिसने कल्ट और पॉप-कल्चर में अपनी जगह पक्की कर ली है. अब धुरंधर: द रिवेंज के साथ, यह कहानी और भी बड़े, बोल्ड और जबरदस्त सिनेमैटिक यूनिवर्स में बदलने वाली है. यह फिल्म 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो ईद, गुड़ी पड़वा और उगादी के साथ पड़ रही है और यह हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में आएगी. साउथ इंडिया में फिल्म की भारी डिमांड को देखते हुए एक स्ट्रैटेजिक एक्सपैन्शन है, जो 2026 को धुरंधर का साल बना रहा है.

यह भी पढ़ें: बॉर्डर पार से हैं सनी देओल की पत्नी, लंदन में है ससुराल, शादी के बाद भी इस वजह से खुद को सिंगल बताते थे सनी पाजी

Advertisement
Featured Video Of The Day
West Bengal Election: बंगाल में आखिर इतना खौफ क्यों? | Rahul Kanwal | Bengal News | NDTV India