बॉलीवुड इंडस्ट्री पर धुरंधर का रंग चढ़ता दिख रहा है. खबर है कि एकता कपूर और तनुज गर्ग ने एक प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है. दोनों मिलकर बड़े पैमाने पर एक राजनीतिक थ्रिलर फिल्म बना रहे हैं. इस फिल्म में 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले को फोकस में रखा जाएगा. यह फिल्म देश की राजनीति, सुरक्षा व्यवस्था और आतंकवाद के गहरे मुद्दों को छूएगी. इस फिल्म की कहानी असली घटनाओं से प्रेरित है और दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेगी. पहलगाम हमला उस समय हुआ जब वहां घूम रहे थे, लेकिन अचानक हुए हमले ने कई निर्दोषों की जान ले ली. फिल्म इस त्रासदी को केंद्र में रखकर राजनीतिक साजिशों, खुफिया एजेंसियों और सत्ता के खेल को उजागर करेगी.
यह भी पढ़ें: ये है बॉलीवुड का सबसे कमाऊ हीरो, 66 साल की उम्र में दे चुका है सबसे ज्यादा 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्में
एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स और तनुज गर्ग-अतुल कास्बेकर की प्रोडक्शन कंपनी का यह पहला कोलैब है. एकता जो पहले से ही वेब सीरीज और फिल्मों में साहसिक कहानियां पेश करती रही हैं, अब बड़े पर्दे पर एक गंभीर और देशभक्ति से लबरेज एक थ्रिलर ला रही हैं. तनुज गर्ग, जो कई बड़ी फिल्मों के पीछे एक्टिव रहे हैं, इस प्रोजेक्ट को और मजबूत बनाने में जुटे हैं.
फिल्म का मूड अभी से चर्चा का विषय बन गया है. सोर्सेज के मुताबिक यह प्रोजेक्ट देश में बढ़ते देशभक्ति के माहौल को देखते हुए तैयार किया जा रहा है. डायरेक्टर और कास्ट की अनाउंसमेंट जल्द ही होने वाली है. उम्मीद है कि फिल्म ना सिर्फ मनोरंजन करेगी, बल्कि समाज में गहरी सोच पैदा करेगी.
यह भी पढ़ें: 20 साल की सारा अर्जुन को किस करने की वजह से ट्रोल हुए थे राकेश बेदी, एक्टर ने बताया क्या था वायरल वीडियो का सच
यह कोलैब बॉलीवुड के लिए एक नया अध्याय साबित हो सकता है, जहां वास्तविक घटनाएं और राजनीतिक ड्रामा मिलकर दर्शकों को रोमांचित करेंगे. फिल्म की शूटिंग और रिलीज डेट की जानकारी अभी बाकी है, लेकिन एक्साइटमेंट पहले से ही चरम पर है.
बालाजी टेलीफिल्म्स, एलिप्सिस एंटरटेनमेंट, सुधीर चौधरी और विष्णु वर्धन एक बड़ी राजनैतिक थ्रिलर फिल्म द टेरर रिपोर्ट के लिए आए एक साथ आए हैं. पत्रकारिता और सिनेमा के इस अनूठे मेल में, बालाजी टेलीफिल्म्स और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट ने प्रसिद्ध समाचार पत्रकार सुधीर चौधरी की कंपनी एस्प्रिट प्रोडक्शंस के साथ साझेदारी की है. शेरशाह जैसी सफल फिल्म बनाने वाले विष्णु वर्धन इस फिल्म का निर्देशन करेंगे. यह फिल्म वास्तविक घटनाओं पर आधारित होगी, जिसमें भारत पर हुए आतंकी हमलों और देश की ओर से किए गए कड़े पलटवार को दिखाया जाएगा.
द साबरमती रिपोर्ट की अगली कड़ी के रूप में, यह फिल्म सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की लंबी लड़ाई को विस्तार से दिखाएगी. इसमें जांच की पेचीदगियों, खुफिया अभियानों और देश की सुरक्षा से जुड़ी हालिया बड़ी घटनाओं को गहराई से पिरोया गया है.
इस प्रोजेक्ट में बालाजी और एलिप्सिस की रचनात्मक ताकत, सुधीर चौधरी का पत्रकारिता का अनुभव और विष्णु वर्धन की बेहतरीन निर्देशन शैली एक साथ नजर आएगी. इसके निर्माता एकता कपूर, शोभा कपूर, तनुज गर्ग, अतुल कसबेकर और सुधीर चौधरी हैं.