EXCLUSIVE: परेश रावल ने किया 'धुरंधर 2' रिव्यू, बोले- 'चार घंटे की फिल्म, फिर भी नो बोरियत'

धुरंधर 2 का रिव्यू सितारे खूब कर रहे हैं. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बाद एनडीटीवी के साथ खास बातचीत में परेश रावल ने धुरंधर 2 का रिव्यू किया और हर पहलू को बारीकी से बताया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Exclusive: परेश रावल ने किया 'धुरंधर 2' का रिव्यू
नई दिल्ली:

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाए हुए है. फिल्म ने 1600 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी और 20 दिन बाद भी इसकी कमाई का सफर रुकने का नाम नहीं ले रहा है. फिल्म की कहानी, दमदार एक्टिंग और तकनीकी के मामले में बेहतरीन परफोर्मेंस इसे खास बनाती है. फिल्म को लेकर लगातार बड़े-बड़े स्टार इंटरव्यू कर रहे हैं. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भी फिल्म की जमकर तारीफऱ की थी. हाल ही में एक्टर परेश रावल ने NDTV को दिए इंटरव्यू में 'धुरंधर 2' की खुलकर तारीफ की और इसे एक ‘सुपर्ब फिल्म' बताया. उनका कहना है कि ऐसी फिल्में हिंदी सिनेमा में ज्यादा बननी चाहिए. बता दें कि परेश रावल बहुत जल्द 'भूत बंगला' मूवी में नजर आने वाले हैं. 

परेशा रावल ने किया धुरंधर का रिव्यू

NDTV से बातचीत में परेश रावल ने ‘धुरंधर 2' की कामयाबी को लेकर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि फिल्म ने महज 8 से 10 दिन में करीब 1500 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. जो अपने आप में बड़ा अचीवमेंट है. उन्होंने साफ कहा कि लोग चाहे इसे प्रोपेगेंडा फिल्म कहें या कुछ और. लेकिन असली जवाब दर्शक ही देते हैं. और, इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है. परेश रावल के मुताबिक फिल्म का स्क्रीनप्ले, एक्टिंग और टेक्निकल पहलू बेहद मजबूत हैं. उन्होंने खास तौर पर इस बात पर जोर दिया कि आज के दौर में जब लोगों का ध्यान कुछ सेकंड में भटक जाता है. तब 4 घंटे लंबी फिल्म को बिना बोर हुए देखना बड़ी बात है.

क्यों खास है ‘धुरंधर'?

परेश रावल का मानना है कि ‘धुरंधर 2' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक एक्सपीरियंस है. उन्होंने कहा कि फिल्म इतनी डिटेलिंग के साथ बनी है कि इसे एक बार नहीं, बल्कि दो-तीन बार देखना चाहिए ताकि हर पहलू को ठीक से समझा जा सके. उन्होंने फिल्म के मेकर्स की भी जमकर तारीफ की और कहा कि इतनी बड़ी और गहराई वाली फिल्म बनाने के लिए ‘जिगरा' चाहिए. यही वजह है कि दर्शक थिएटर से निकलने के बाद भी फिल्म की तारीफ कर रहे हैं. कुल मिलाकर, ‘धुरंधर' ने साबित कर दिया है कि अगर कहानी और प्रेजेंटेशन दमदार हो तो दर्शक उसे दिल से अपनाते हैं.

यह भी पढ़ें: 'कराटे किंग' दूरदर्शन पर लाया था ऐसा सीरियल जो 39 साल बाद भी सुपरहिट, होमवर्क छोड़कर टीवी के सामने जम जाते थे बच्चे- पता है नाम

Advertisement

परेश रावल की भूत बंगला

परेश रावल, अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की भूत बंगला 16 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है. फिल्म हॉरर कॉमेडी और परेश रावल इसमें अपनी कॉमिक टाइमिग का छौंक लगाते नजर आ रहे हैं. फिल्म में राजपाल यादव, असरानी, वामिका गब्बी भी हैं. 

यहां देखें पूरा इंटरव्यू

Featured Video Of The Day
US Iran Ceasefire | किन शर्तों पर रुका महायुद्ध? अमेरिका-ईरान सीजफायर का 'धुरंधर' कौन? | US Iran War