धुरंधर 2 देख कर पाकिस्तानी फैंस ने गिनाई कमियां, बोले- सच्चाई से कोसों दूर, यहां कि लड़कियां

Dhurandhar 2  : धुरंधर 2 में दिखाए गए ल्यारी के सीन को लेकर कई पाकिस्तानी फैंस ने अपने अलग अलग रिएक्शंस दिए हैं. फिल्म देखने के बाद फैंस ने कहा कि फिल्म ग्राउंड रियलिटी से काफी अलग है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Dhurandhar 2  : धुरंधर 2 देख कर पाकिस्तानी फैंस ने गिनाई कमियां
नई दिल्ली:

Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही हैं. देश ही नहीं दुनिया भर में फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है. पाकिस्तान में सेट इस फिल्म को पाकिस्तान में भी खूब पसंद किया जा रहा है. लोग फिल्म देखने सिनेमा घरों में जा रहे हैं और इसे लेकर रिएक्शन भी दे रहे है. ऐसे ही कुछ रिएक्शन पाकिस्तान से आ रहे हैं. खासकर यहां फिल्माए गए कुछ सीन को लेकर. फिल्म के कुछ सीन को लेकर पाकिस्तानी ऑडियंस ने कई लूपहोल्स गिनाई हैं, जिनमें करांची का इलाका ल्यारी शामिल है. इस फिल्म से ल्यारी खासा चर्चा में आ गई है. 

पाकिस्तानियों ने ल्यारी वाले सीन को लेकर उठाया सवाल
फिल्म में दिखाए गए ल्यारी के सीन को लेकर कई पाकिस्तानी फैंस ने अपने अलग अलग रिएक्शंस दिए हैं. फिल्म देखने के बाद फैंस ने कहा कि फिल्म ग्राउंड रियलिटी से काफी अलग है. फिल्म में दिखाया गया है कि बिना शादी के सारा अर्जुन, रणवीर सिंह के साथ रहने लगती हैं. ऐसा यहां नहीं है. वहीं  सारा अर्जुन के स्कर्ट वाले सीन और स्वच्छंद व्यवहार को लेकर पाक फैंस ने सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि ल्यारी में ऐसा संभव नहीं है. सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि ल्यारी जैसे इलाकों में लड़कियों की मूवमेंट इतनी खुली नहीं होती, जैसा फिल्म में दिखाया गया है. कुछ सीन में लड़कियों को जिस तरह से एक्शन या फ्रीडम के साथ दिखाया गया, वह बिलकुल भी सच नहीं है.  

कल्चर और सामाजिक परिस्थितियां अलग हैं
पाक फैंस ने धुरंधर को लेकर आदित्य धर के रिसर्च पर भी सवाल उठाया. कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि फिल्म मेकर्स को ऐसे संवेदनशील इलाकों को फिल्माने से पहले रिसर्च पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए था. इस मुद्दे को लेकर ट्विटर (X), इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर बहस जारी है. हालांकि कुछ लोग इसे सिर्फ एंटरटेनमेंट बता रहे हैं, जबकि अन्य ने फिल्म पर सवाल उठाया.

पाक फैंस ने बताया ओवररेटेड 
एक इंस्टा यूजर ने लिखा, डायलॉग फनी लगी कि जो ल्यारी को कंट्रोल करता है वहीं करांची को कंट्रोल करता है. जो पूरे करांची को कंट्रोल करता है वहीं पाकिस्तान को कंट्रोल करता है. हम करांची वाले कहते हैं कि करांची लावारिश शहर है. पाकिस्तान को कंट्रोल करना है तो लाहौर को कंट्रोल कर लो. 

Advertisement

 धुरंधर 2 के बारे में 

आदित्य धर की'धुरंधर 2: द रिवेंज' ब्लॉकबस्टर स्पाई-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं. यह 2025 की हिट फिल्म का सीक्वल है, जिसमें भारत में नोटबंदी और मुंबई अटैक जैसे मुद्दों को दिखाया गया है. रिलीज होने के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है.
 

Featured Video Of The Day
पुडुचेरी से राजौरी तक! अब एक ही कैडर में काम करेगी IAS रवि सिहाग और इशिता राठी की जोड़ी
Topics mentioned in this article
Dhurandhar 2
Dhurandhar 2 Latest News
Dhurandhar 2 Latest Update
Dhurandhar 2 Pakistan Meme
Dhurandhar 2 Pakistan Reaction