Dhurandhar 2 : मिलिए धुंरधर के प्रोडक्शन डिजाइनर से, जिन्होंने मुंबई के बाजार को बना दिया पाकिस्तान, पढ़ें दिलचस्प किस्सा

'धुरंधर' का बजट लगभग 280 करोड़ था. फिल्म की शूटिंग बैंकॉक (थाईलैंड) के साथ-साथ भारत के शहरों - मुंबई, चंडीगढ़ और अमृतसर में हुई थी. 'धुरंधर' का बैकग्राउंड  'ल्यारी' इलाके का सेट, बैंकॉक में छह एकड़ की जमीन पर बनाया गया था.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
मिलिए धुंरधर के प्रोडक्शन डिजाइनर से
नई दिल्ली:

आदित्य धर की 'धुरंधर 2' सिनेमा के इतिहास में अमर हो गई है. फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े है. फिल्म में दिख रहे कलाकारों ने जहां शानदार काम किया है तो वहीं पर्दे के पीछे काम करने वाले कलाकारों ने भी फिल्म की सफलता में योगदान दिया है. पिछले कुछ दिनों से डायरेक्टर आदित्य धर उन क्रू मेंबर्स के लिए पोस्ट शेयर कर रहे हैं, जो इस फिल्म को आज के इस मुकाम तक पहुंचाने में बराबर के हकदार हैं. इस लंबी लिस्ट में रूपिन सुचक का नाम भी शामिल है, जिन्होंने 'धुरंधर' के दोनों पार्ट्स  में एडिशनल प्रोडक्शन डिजाइनर के तौर पर काम किया.

NDTV के साथ एक खास इंटरव्यू में रूपिन सुचक ने 'धुरंधर 2' में आदित्य धर के साथ काम करने और फिल्म के सबसे महंगे और मुश्किल सीन्स को डिजाइन करने के बारे में बात की.  रूपिन सुचक 'की एंड का', 'पैडमैन', 'डियर जिंदगी' जैसी फिल्मों और Netflix सीरीज 'ये काली काली आंखें' के लिए भी जाने जाते हैं. उन्होंने बताया कि प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस जोहरे के इस प्रोजेक्ट से अलग होने के बाद उन्होंने इसे जॉइन किया. "यह एक इंटीग्रेटेड शूट था. ऐसा नहीं था कि पार्ट टू के लिए कोई अलग से इंडिपेंडेंट मूवी शूट हो रहा हो. इसलिए, पार्ट टू के कुछ हिस्से पार्ट वन के शूट से लिए गए हैं. हमने उनसे काम संभाला और दूसरे हिस्से को बीच के आस-पास से बनाना शुरू किया, क्योंकि यह दोनों हिस्सों का एक मिला-जुला रूप था. "

बता दें कि 'धुरंधर' का बजट लगभग 280 करोड़ था. फिल्म की शूटिंग बैंकॉक (थाईलैंड) के साथ-साथ भारत के शहरों - मुंबई, चंडीगढ़ और अमृतसर में हुई थी. 'धुरंधर' का बैकग्राउंड  'ल्यारी' इलाके का सेट, बैंकॉक में छह एकड़ की जमीन पर बनाया गया था.

यह भी पढ़ें - Jio Hotstar पर इस हफ्ते टॉप 10 में छाई ये फिल्में और सीरीज, तीसरे नंबर वाली इस Series की हर तरफ हो रही चर्चा, क्या आपने देखी ?

Advertisement

फिल्म का सबसे महंगा सेट कौन सा था?
उन्होंने बताया, ल्यारी का सेट बनाना हमारे लिए इस फिल्म के सबसे महंगे कामों में से एक था... इसके अलावा, वह सेट जहां अर्जुन रामपाल के पिता बैठे हैं और पूरा बाथटब वाला सीन भी काफी महंगा था. "या तो समय को या फिर पैसे को मैनेज करना पड़ता है. क्योंकि हमारे पास समय कम था, इसलिए काम को पूरा करने में ज्यादा पैसे खर्च हुए. हमने ऐसा ही किया. हम समय से होड़ लगा रहे थे ताकि काम समय पर पूरा हो जाए, क्योंकि 'धुरंधर' के दूसरे हिस्से की रिलीज का समय नजदीक आ रहा था. इसलिए हमें इसे हर हाल में पूरा करना था." 

19 मार्च को 'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले संजय दत्त और अर्जुन रामपाल के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए. इन वीडियो में दोनों एक्टर अपने किरदारों - SP चौधरी असलम और मेजर इकबाल  के गेटअप में मुंबई की फिल्म सिटी में शूटिंग करते हुए नजर आ रहे थे.

Advertisement

प्रोडक्शन डिजाइनर ने बताया कि शुरुआत में टीम ने किसी दूसरी जगह पर शूटिंग करने का प्लान बनाया था. "हमने असल में मुंबई में एक जगह को पूरी तरह से सजाने-संवारने का फैसला किया था, लेकिन कुछ तकनीकी और परमिशन से जुड़ी दिक्कतों की वजह से हम उसे जारी नहीं रख पाए. इसलिए हमें वह सेट बनाना पड़ा तो हमने वह पूरा सेट फिल्म सिटी में ही तैयार किया. संजय दत्त के साथ सड़कों पर एम्बुलेंस वाला वह पूरा सीन भी फिल्म सिटी में ही शूट किया गया था." रूपिन सुचक ने यह भी बताया कि उन्होंने भीड़भाड़ वाले बोरा बाजार जो छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पास एक ऐतिहासिक बाजार है, पाकिस्तान में कैसे बदल दिया.

यह भी पढ़ें - बड़ी होकर यह बच्ची बनी 90s की टॉप एक्ट्रेस, 11 साल बड़े डायरेक्टर से उड़ी अफेयर की अफवाह, पत्नी ने सेट पर जड़ दिया था थप्पड़

"हमने मुंबई में बोरा बाजार के पास कुछ लाइव लोकेशन शूट किए... लोगों ने ऐसी कई रील्स पोस्ट की हैं, जिनमें उन्होंने क्रू और हम सभी को वहां शूट करते हुए देखा है. यह काफी मुश्किल काम था, क्योंकि हमें सिर्फ रविवार को ही शूट करना होता था."


 

Featured Video Of The Day
Share Market Today: अचानक पलट गया शेयर मार्केट का खेल, एक्सपर्ट ने बताया- क्या करें निवेशक