धुरंधर 2 यूट्यूब पर लीक, फैन्स कह रहे- हम चाहते हैं फिल्म 3000 करोड़ कमाए, आदित्य धर कुछ करो

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 एक तरफ तो बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है वहीं दूसरी तरफ फिल्म को लेकर एक ऐसी खबर आई है जो इसके चाहने वालों के लिए बहुत बड़ा झटका साबित हो सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Dhurandhar 2 इंटरनेट पर लीक?
Social Media
नई दिल्ली:

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 थियेटर्स में धमाल मचा रही है लेकिन इस बीच इसे एक तगड़ा झटका लगा है. ये झटका ऐसा है कि इसका सीधा असर फिल्म की कमाई पर होगा. दरअसल फिल्म का पायरेटेड वर्जन यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि 3,149 मिनट लंबी इस फिल्म का मोबाइल पर रिकॉर्ड किया हुआ एक वर्जन यूट्यूब पर अवेलेबल है. कुछ फैन्स ने आदित्य धर को इस बारे में जानकारी दी और जल्द से जल्द इसे लेकर कोई सख्त एक्शन लेने की मांग की. 

धुरंधर 2 कहां हुई लीक?

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने लिखा, आदित्य धर, यामी गौतम, धुरंधर 2 यूट्यूब पर अपलोड कर दी गई है. आप प्लीज यूट्यूब पर अपनी शिकायत दर्ज करवाओ. मैं चाता हूं कि ये फिल्म 3000 करोड़ की कमाई करे. मुझे फिल्म की कहानी और सिनेमैटोग्राफी बहुत पसंद आई. मैं आखिरी सीन में बहुत रोया. इस फैन ने यूट्यूब चैनल का नाम नहीं बताया. एक ने आदित्य धर और यामी गौतम को टैग करते हुए लिखा, यूट्यूब पर आपकी पूरी फिल्म अपलोड कर दी गई है. प्लीज एक्शन लो. एक ने लिखा, आदित्य धर सर प्लीज अपना यूट्यूब चेक कीजिए यहां धुरंधर 2 अपलोड कर दी गई है. अभी तक इस बारे में आदित्य धर की टीम की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है.

धुरंधर 2 ने अब तक कितनी कमाई की है?

रणवीर सिंह के लीड रोल वाली इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने 12 दिनों में केजीएफ 2, पुष्पा 2 के हिंदी कलेक्शन को पीछे छोड़ते हुए 872.46 करोड़ रुपये की कलेक्शन कर ली है. इस हफ्ते धुरंधर 2, बाहुबली 2 के इंडियन कलेक्शन 1,030.42 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर सकती है.

यह भी पढ़ें: असरानी के अंतिम संस्कार में क्यों शामिल नहीं हुए राजपाल यादव? क्या थी वो वजह जो चाहकर भी नहीं किए अंतिम दर्शन

Advertisement
Featured Video Of The Day
PM-CM को जेल भेजने वाला बिल आएगा? 130वें संशोधन बिल पर JPC रिपोर्ट तैयार
Topics mentioned in this article
Dhurandhar 2
Dhurandhar 2 Leak
Dhurandhar 2 Leaked On Youtube
Dhurandhar 2 Online Leak
Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ranveer Singh
Aditya Dhar