'धुरंधर 2' में राकेश बेदी का जमील जमाली वाला किरदार जहां कहानी को दमदार ट्विस्ट देता नजर आ रहा है, वहीं उनकी ऑन-स्क्रीन बेटी बनी सारा अर्जुन की खूबसूरती भी खूब चर्चा बटोर रही है. फिल्म देखने के बाद अब फैंस की दिलचस्पी रियल लाइफ में राकेश बेदी की फैमिली को जानने में भी बढ़ गई है. ऐसे में आपको बता दें कि उनकी असल जिंदगी की बेटियां भी ग्लैमर और ब्यूटी के मामले में सारा अर्जुन ही नहीं, बल्कि किसी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस से जरा भी कम नहीं हैं, और उनका स्टाइल देखते ही बनता है. आपको बता दे कि राकेश बेदी की दो बेटियां हैं रितिका और रिद्धिमा.
ये भी पढ़ें: धुरंधर 2 को इस एक्टर ने बताया समाज का आईना,बोला- अब पता चला नोटबंदी क्यों हुई थी
राकेश बेदी की बेटी रिद्धिमा अपने ग्लैमरस अंदाज से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. उनकी तस्वीरें देखते ही फैंस उनकी खूबसूरती की तारीफ किए बिना नहीं रह पाते. हर फोटो में उनका स्टाइल और कॉन्फिडेंस साफ नजर आता है.
रिद्धिमा सिर्फ खूबसूरत ही नहीं, बल्कि काफी स्मार्ट और इंडिपेंडेंट भी हैं. उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल से साफ पता चलता है कि वो एक्टिंग के साथ-साथ बिजनेस से भी जुड़ी हुई हैं. उनकी पर्सनालिटी में एक अलग ही चार्म देखने को मिलता है.
उनकी लाइफ में ट्रैवल का खास स्थान है और यही उनकी लाइफस्टाइल को और दिलचस्प बनाता है. खबरों के मुताबिक, वो अब तक करीब 48 देशों की सैर कर चुकी हैं. हर ट्रिप की झलक उनके सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है.
रिद्धिमा की शादी श्रेय आजाद से हुई है, जो खुद एक ट्रैवलर हैं. दोनों की जोड़ी घूमने-फिरने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए जानी जाती है. उनकी केमिस्ट्री भी फैंस को काफी पसंद आती है.
सोशल मीडिया पर उनकी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें अक्सर वायरल हो जाती हैं. चाहे बीच लुक हो या पार्टी स्टाइल, हर अवतार में वो बेहद स्टनिंग लगती हैं. उनका ड्रेसिंग सेंस भी लोगों को खूब इंस्पायर करता है.
रिद्धिमा की लाइफस्टाइल देखकर साफ समझ आता है कि वो जिंदगी को खुलकर जीना पसंद करती हैं. उनके हर पोस्ट में एक पॉजिटिव वाइब और एंजॉयमेंट झलकता है. यही वजह है कि उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है.
राकेश बेदी भी अपनी बेटियों पर खूब प्यार लुटाते हैं और उन पर गर्व करते हैं. पिता और बेटी के बीच का बॉन्ड कई तस्वीरों में साफ दिखाई देता है. परिवार के साथ उनकी तस्वीरें भी काफी क्यूट लगती हैं.
रिद्धिमा भले ही एक्टिंग में बड़ी पहचान न बना पाई हों, लेकिन कैमरे के सामने उनका कॉन्फिडेंस किसी स्टार से कम नहीं है. उनकी प्रेजेंस और स्टाइल उन्हें भीड़ से अलग बनाते हैं. यही कारण है कि वो आज भी सुर्खियों में बनी रहती हैं.