रिलीज से पहले ही विदेशों में बजा धुरंधर 2 का डंका, यूके में भी मिल रहा जबरदस्त रिस्पांस

‘धुरंधर 2’ रिलीज से तीन हफ्ते पहले ही विदेशों में जोरदार एडवांस बुकिंग के साथ चर्चा में है. यूके में रिकॉर्ड तोड़ ट्रेंड दिख रहा है, जबकि भारत में ‘टॉक्सिक’ से क्लैश के बावजूद जबरदस्त ओपनिंग की उम्मीद है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रिलीज से पहले ही विदेशों में बजा धुरंधर 2 का डंका,

‘धुरंधर 2' की रिलीज में अभी करीब तीन हफ्ते बाकी हैं. लेकिन उससे पहले ही दर्शकों ने फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स देना शुरू कर दिया है. जिसे देखकर लगता है कि धुरंधर टू भी बॉक्स ऑफिस की धुरंधर ही साबित होगी. फिल्म ने विदेशों में एडवांस बुकिंग से ही अच्छा खासा माहौल बना दिया है. खासकर यूके में जो ट्रेंड दिख रहा है. वो इशारा कर रहा है कि रिलीज के समय फिल्म बड़ा धमाका कर सकती है. आमतौर पर यूके मार्केट इतनी पहले एडवांस बुकिंग के लिए नहीं जाना जाता है. फिर भी वहां के बड़े सिनेमाघरों में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. ऐसे में साफ है कि फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज है.

ये भी पढ़ें: जब 'होली' में आमिर खान इस एक्ट्रेस को करने वाले थे किस, डर के मारे सुपरस्टार का हुआ बुरा हाल

यूके में रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग

पहली ‘धुरंधर' ने यूके में करीब 3 मिलियन पाउंड का बिजनेस किया था. हालांकि ये आंकड़ा बड़ा था. लेकिन दूसरे देशों की तुलना में थोड़ा कम ही माना गया था. अब ‘धुरंधर 2' के लिए जो एडवांस ट्रेंड दिख रहा है. वो रिकॉर्ड तोड़ हो सकता है. अमेरिका की बड़ी सिनेमा चेन में अभी पूरी तरह बुकिंग शुरू नहीं हुई है. लेकिन वहां से अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की पूरी उम्मीद है. अगर यूके में मजबूत शुरुआत मिल रही है तो यूएस और बाकी मार्केट में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिलना तय माना जा रहा है. गल्फ कंट्रीज में फिल्म के पास होने या न होने को लेकर अभी तक कोई क्लियरिटी नहीं मिली है. अगर सेंसर से पास मिल जाता है. तो वहां भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है.

स्क्रीन शेयर और टिकट रेट

भारत में तस्वीर थोड़ी अलग हो सकती है. ‘टॉक्सिक' के साथ क्लैश की वजह से ‘धुरंधर 2' को करीब 25-30% कम स्क्रीन मिल सकती हैं. इसका मतलब ये है कि फिल्म उतनी बड़ी स्क्रीन कैपेसिटी नहीं बना पाएगी, जितनी कुछ पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्मों ने बनाई थी. फिर भी ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि पहले दिन की ऑक्यूपेंसी ‘बाहुबली 2' के बाद सबसे ज्यादा हो सकती है. असली खेल टिकट की कीमतों और शो की संख्या पर डिपेंड करेगा. अगर डिस्ट्रीब्यूटर्स टिकट रेट सही तरीके से बढ़ा पाते हैं. तो फिल्म पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर सकती है.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: जंग में ईरान ने अमेरिका को पहुंचाया बड़ा नुकसान? | Iran War News |Sucherita Kukreti