धुरंधर 2 के आलम भाई ने 46 साल पुरानी धर्मेंद्र, विनोद खन्ना, जितेंद्र, हेमा मालिनी की फिल्म में पकड़ी गलती, बताया मेजर रेड फ्लैग

रवि चोपड़ा की 1980 में रिलीज हुई द बर्निंग ट्रेन में बड़े बड़े सुपरस्टार नजर आए. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म डिजास्टर साबित हुई. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गौरव गेरा ने 46 साल पुरानी फिल्में में निकाली गलती
नई दिल्ली:

डायरेक्टर रवि चोपड़ा की 1980 में रिलीज हुई फिल्म द बर्निंग ट्रेन में बड़े बड़े सितारे नजर आए, जिसमें विनोद खन्ना, हेमा मालिनी, धर्मेंद्र, परवीन बाबी, जितेंद्र और नीतू सिंह अहम किरदार नजर आए. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म डिजास्टर साबित हुई. वहीं सुपरस्टार्स के होने के बावजूद यह फैंस के दिलों में जगह नहीं बना पाई. वहीं अब 46 साल बाद धुरंधर 2 के आलम भाई का किरदार निभाने वाले एक्टर गौरव गेरा ने फिल्म के एक अहम सीन में बड़ी गलती निकाली और इसे मेजर रेड फ्लैग बताया है. 

गौरव गेरा ने द बर्निंग ट्रेन में निकाला मेजर रेड फ्लैग

गौरव खन्ना द्वारा शेयर किए गए सीन में एक लाल रंग की साड़ी को ट्रेन की मुश्किल स्थिति की जानकारी देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. वहीं एक्ट्रेस आशा सचदेव, जिन्होंने द बर्निंग ट्रेन में एक किरदार निभाया है. वह अपनी पहनी हुई लाल रंग की साड़ी को धर्मेंद्र के लाल रंग के कपड़ा मांगने पर देती हैं, जो रेलवे अधिकारियों को ट्रेन के खराब होने की सूचना देने के लिए इस्तेमाल की जाती है. गौरव गेरा ने इस सीन पर अपना फनी अंदाज में रिएक्शन दिया. जहां एक बच्चे ने रेड कलर का स्वेटर पहना हुआ है, जिसे सतर्क करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता था. 

ये भी पढ़ें- कौन है वो इन्फ्लूएंसर, जिनके साथ राहुल रॉय को रोमांटिक वीडियो बनाकर होना पड़ा ट्रोल, कितने हैं उनके फॉलोअर्स

Advertisement

लोगों ने कहा- पीक डिटेलिंग बाय गौरव गेरा

वह बार बार कहते हैं, अरे बच्चे ने लाल कपड़ा पहना है. लेकिन एक्ट्रेस आती हैं और अपनी साड़ी दे देती हैं, जिस पर गौरव गेरा का मजेदार रिएक्शन सामने आता है. दरअसल, लाल रंग के कपड़े की जरूरत खास तौर पर इसलिए थी ताकि ट्रेन के बाहर मौजूद लोगों का ध्यान खींचा जा सके और उनकी मुसीबत के बारे में बताया जा सके.लेकिन गौरव गेरा हैरान नजर आए कि वे उस बच्चे की टी-शर्ट क्यों नहीं उतारते, जिसने सचमुच उसी रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी. इस पर फैंस ने भी रिएक्शन दिया. एक यूजर ने लिखा, सबको नही आती पीक डिटेलिंग. दूसरे यूजर ने लिखा, 80s की पीक डिटेलिंग. तीसरे यूजर ने लिखा, द टर्निंग ब्रेन और द बर्निंग ब्रेन. चौथे यूजर ने लिखा, पीक डिटेलिंग बाय गौरव गेरा

द बर्निंग ट्रेन के बारे में 

5 सुपरस्टार्स वाली द बर्निंग ट्रेन की कहानी भारत की सबसे तेज ट्रेन "सुपर एक्सप्रेस" की पहली यात्रा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो नई दिल्ली से बॉम्बे तक की है. लेकिन एक साजिश के चलते ट्रेन में आग लग जाती है. वहीं यात्री अपनी जान बचाने की कोशिश करते हुए नजर आते हैं. बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- रामायणम् के लक्ष्मण की वाइफ है टीवी की दूसरी एकता कपूर, हिट शोज हैं पहचान, पंजाबी इंडस्ट्री की कहलाती हैं शान

Featured Video Of The Day
कल थम जाएंगी सांसें, रोनाल्डो या मोड्रिच... किसका होगा यह 'आखिरी डांस'?
Topics mentioned in this article
The Burning Train
Dhurandhar 2
Gaurav Gera
Gaurav Gera Spots Mistake In The Burning Train