Exclusive: '3000 करोड़ से ज्यादा कमाएगी धुरंधर 2'- पटना के सिनेमा मालिक का दावा

Exclusive: धुरंधर 2 को लेकर बिहार के पटना के मशहूर थिएटर रिजेंट के मालिक सुमन सिन्हा ने जोरदार दावा किया है. उन्होंने कहा है कि फिल्म 3000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने जा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Dhurandhar 2: पटना के थिएटर मालिक ने धुरंधर 2 को लेकर किया धुरंधर दावा
नई दिल्ली:

धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) यानी धुरंधर द रिवेंज 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म को लेकर जबरदस्त हाइप है. अब हो भी क्यों ना, 5 दिसंबर को रिलीज हुई धुरंधर ने सिनेमाघरों में 1300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. फिल्म के गाने से लेकर कैरेक्टर तक खूब पॉपुलर हुए थे. अब इसकी एडवांस बुकिंग (Dhurandhar 2 Advance Booking) को लेकर रिकॉर्ड तोड़ नंबर आ रहे हैं. ऐसे में सिनेमाघरों के मालिकों के हौसले भी पूरी तरह बुलंद नजर आ रहे हैं. 

बिहार के पटना के मशूहर रिजेंट सिनेमा के मालिक सुमन सिन्हा धुरंधर 2 को लेकर पूरे उत्साह में हैं. एनडीटीवी से बातचीत में उन्होंने कहा, 'धुरंधर तो सिर्फ ट्रेलर थी. पूरी फिल्म तो अभी बाकी है. धुरंधर ने सिंगल स्क्रीन थिएटर्स के लिए चमत्कारी काम किया है. धुरंधर ने ऐसा स्वाद लगाया है कि जाने का नाम नहीं ले रहा है. धुरंधर के रिलीज होने के बाद सबको धुरंधर 2 का ही इंतजार था.' 

यह भी पढ़ें: रिलीज से 6 दिन पहले ‘धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, 60 करोड़ की एडवांस कमाई से तहलका

जब सुमन सिन्हा से पूछा गया कि धुरंधर ने तो 1300 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था तो धुरंधर 2 से कितने की उम्मीद है. इस बात को लेकर उन्होंने साफ-साफ दावा कर दिया कि फिल्म 3000 करो़ड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करेगी. इस तरह धुरंधर की रिलीज से पहले ही सिनेमा मालिकों के हौसले पूरी तरह बुलंद हैं. 

Advertisement

धुरंधर 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी. फिल्म के साथ ही धुरंधर 2 का ट्रेलर भी दिखा दिया गया था. इस बार रणवीर सिंह जसकीरत सिंह रांगी और हमजा अली मजारी के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म में कई सरप्राइज कैमियो की बात भी कही जा रही है. बेशक फिल्म रिलीज होने के बाद पता चलेगा कि ये कितना लंबा सफर तय करती है, लेकिन फिलहाल तो फिल्म को लेकर माहौल गर्म है. 

Featured Video Of The Day
Iran-Israel War के 14वें दिन Trump का बड़ा बयान, कहा - आतंक और नफरत फैलाने वाला देश है ईरान | NDTV