Dhurandhar 2 Collection: भूत बंगला के शोर में अब धुरंधर 2 ने कर डाली इतनी कमाई, कलेक्शन पहुंचा 1,750 करोड़ के पार

Dhurandhar 2 Collection:'धुरंधर 2' ने सिनेमाघरों में एक महीने पूरे कर लिए हैं. रणवीर सिंह की इस फिल्म को अक्षय कुमार की भूत बंगला से अच्छा खास मुकाबला मिल रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Dhurandhar 2 Collection: भूत बंगला के शोर में अब धुरंधर 2 ने कर डाली इतनी कमाई

Dhurandhar 2 Collection:'धुरंधर 2' ने सिनेमाघरों में एक महीने पूरे कर लिए हैं. रणवीर सिंह की इस फिल्म को अक्षय कुमार की भूत बंगला से अच्छा खास मुकाबला मिल रहा है. 'धुरंधर 2' को रिलीज हुए 32 दिन हो चुकी हैं और इस फिल्म ने हर दिन करोड़ों में कमाई की है. धुरंधर 2 ने रविवार को घरेलू बाजार में करीब 5.20 करोड़ रुपये की कमाई की. इसमें हिंदी वर्जन से 5 करोड़ रुपये आए, जबकि तेलुगु, तमिल और कन्नड़ वर्जन से मिलाकर बाकी राशि आई. कुल 3,910 शो हुए, जिनमें औसत ऑक्यूपेंसी 29 फीसदी रही. पिछले दिन के मुकाबले इसमें 11.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, लेकिन नई रिलीज के आने से फिल्म को चुनौती मिल रही है.

ये भी पढ़ें: कैरेक्टर के लिए इस एक्टर ने घटाया 30 किलो वजन, हो गया इतना कमजोर कि तेज आवाजें आते ही लगता था कांपने

धुरंधर 2 का दुनियाभर में ढंका

दूसरी ओर, अक्षय कुमार की नई फिल्म 'भूत बांग्ला' ने रविवार तक 69.37 करोड़ रुपये कमा लिए.'धुरंधर 2' अब तक भारत में कुल नेट कलेक्शन 1,115.67 करोड़ रुपये और ग्रॉस 1,335.54 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है. 'धुरंधर 2' की वर्ल्डवाइड कमाई 1,756.64 करोड़ रुपये हो गई है, जिसमें विदेशों से 421.10 करोड़ रुपये शामिल हैं. शुरुआती हफ्तों में 'धुरंधर 2' ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था. पहले हफ्ते में ही 674 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्ट किए गए. दूसरे हफ्ते में 263 करोड़, तीसरे में 110 करोड़ और चौथे हफ्ते में 54 करोड़ रुपये आए. 

धुरंधर 2 ओटीटी रिलीज

एक महीने बाद भी 'धुरंधर 2' टिके रहने का मतलब है कि दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं. ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि नई फिल्मों के आने से पुरानी फिल्मों की कमाई पर असर पड़ता है, लेकिन 'धुरंधर 2' ने अब तक शानदार सफर तय किया है. 'धुरंधर 2' का ओटीटी रिलीज जल्द ही जियोहॉटस्टार पर होने वाला है, जो आईपीएल 2026 के बाद हो सकता है. पहले पार्ट की तरह यह भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों का इंतजार कर रही है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Vijay CM Oath: 'थलापति' की नई टीम तैयार! विजय के साथ इन 9 मंत्रियों ने ली शपथ | Tamil Nadu CM News