धुरंधर 2 की BTS फोटो वायरल! रणवीर के लिए सिली गई 250 कॉस्ट्यूम, एक महीने में तैयार हुए 1000 पठानी कुर्ता-पजामा

'धुरंधर: द रिवेंज' अपने रिलीज के बाद से दर्शकों के दिलों पर छाई है और फिल्म वैश्विक स्तर पर 1600 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. हर कोई फिल्म की तारीफ कर रहा है, लेकिन आदित्य धर रोजाना फिल्म के एक नए धुरंधर से फैंस को मिलवा रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
धुरंधर 2 का BTS फोटो वायरल

Dhurandhar 2 BTS Photos: 'धुरंधर: द रिवेंज' अपने रिलीज के बाद से दर्शकों के दिलों पर छाई है और फिल्म वैश्विक स्तर पर 1600 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. हर कोई फिल्म की तारीफ कर रहा है, लेकिन आदित्य धर रोजाना फिल्म के एक नए धुरंधर से फैंस को मिलवा रहे हैं. अब आदित्य धर ने फिल्म के हर फ्रेम में रंग भरने वाले शख्स से मिलवाया है, जिसने जसकीरत सिंह के लिए पहले फ्रेम से लेकर आखिर फ्रेम तक के लिए रंग चुना. आदित्य धर ने कॉस्ट्यूम डिजाइनर स्मृति चौहान के साथ सेट के पीछे की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें सभी किरदारों के कॉस्ट्यूम की बारीकी से जांच हो रही है.

आदित्य धर ने शेयर की तस्वीरें 

इस फिल्म के सभी किरदारों के लिए तकरीबन 10 हजार से ज्यादा कॉस्ट्यूम डिजाइन किए गए हैं, जिसमें से 250 सिर्फ रणवीर सिंह के लिए तैयार की गईं और 1000 पठानी कुर्ता-पजामा बाकी सभी जूनियर आर्टिस्ट के लिए बनाए गए. उन्होंने अनसीन फोटोज को शेयर कर लिखा, मेरी प्यारी स्मृति, मुझे आज भी हमारी शुरुआती बातचीत याद है, जब हमने इस बारे में बात की थी कि जसकीरत की शुरुआत रंग की हल्की सी झलक से होती है और अंत तक आते-आते हमजा लगभग काले रंग में डूब जाता है. कैसे, कहीं न कहीं, रंग चुपचाप उसके जीवन से निकल जाता है, बिना किसी का ध्यान खींचे.

उन्होंने लिखा, आप ईमानदारी और जिद्द नामक उस खतरनाक चीज के साथ आए थे और फिर आपने वही किया जो आप सबसे अच्छे से करती हैं. आपने अविश्वसनीय रूप से बेहतरीन काम किया. कौन एक फिल्म के लिए 10,000 पोशाकें और पहले 30 दिनों में लगभग 1,000 पठानी सिलता है और फिर भी जूनियर आर्टिस्ट की कलाई पर लगे बटन की बारीकियों को लेकर चिंतित रहता है? कौन हमजा के लिए 250 से अधिक लुक तैयार करता है और फिर भी इस बात को लेकर परेशान रहता है कि उसकी छोटी उंगली फिट नहीं आ रही है?

Advertisement

यह भी पढ़ें: शत्रुघ्न सिन्हा का क्लासमेट, दूरदर्शन की महाभारत से मिली सफलता, अंतिम दिनों में मांगनी पड़ी बॉलीवुड से मदद

निर्देशक ने स्मृति को फिल्म की जान बताया और एक किरदार को सब कुछ किरदार के रूप में जीवांत करने का श्रेय भी दिया. उन्होंने बताया कि उनके द्वारा डिजाइन किए गए कपड़े आज ट्रेंड में आ चुके हैं और हर कोई उन्हें पसंद कर रहा है. आदित्य ने स्मृति के लिए बहुत लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है और उनकी खूब तारीफ की है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
NDTV Indo Japan Summit 2026: Semiconductor और Bullet Train, भारत-जापान आर्थिक सहयोग का अगला प्लान ये
Topics mentioned in this article
Aditya Dhar
Dhurandhar 2
Dhurandhar 2 BTS Photos
Ranveer Singh