Dhurandhar 2 box office News: पहले हफ्ते की तुलना में धीमी पड़ी 'धुरंधर-2' की रफ्तार, वीकेंड पर इतनी हुई कमाई

आदित्य धर की कंपनी बी62 स्टूडियो ने फिल्म के आधिकारिक आंकड़े जारी किए हैं, जिसके मुताबिक फिल्म ने अब तक विश्व भर में 1365 करोड़ की कमाई कर ली है. यह फिल्म का 11 दिन का कलेक्शन है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पहले हफ्ते की तुलना में धीमी पड़ी 'धुरंधर-2' की रफ्तार...
नई दिल्ली:

रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर 2' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करने के बाद भी अपनी रफ्तार कम होने के नाम नहीं ले रही है.  फिल्म पहले ही 'पठान', 'जवान', और 'बाहुबली' का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है. फिल्म की ओपनिंग के बाद फिल्म ने दूसरे वीकेंड में भी शानदार प्रदर्शन किया लेकिन पहले हफ्ते की तुलना में दूसरे हफ्ते के कलेक्शन में कमी आई है. अब देखना यह होगा कि फिल्म अपने तीसरे हफ्ते कमाई को कितना बरकरार रख पाती है।

आदित्य धर की कंपनी बी62 स्टूडियो ने फिल्म के आधिकारिक आंकड़े जारी किए हैं, जिसके मुताबिक फिल्म ने अब तक विश्व भर में 1365 करोड़ की कमाई कर ली है. यह फिल्म का 11 दिन का कलेक्शन है. फिल्म ने दूसरे हफ्ते, यानी आठवें दिन, पहले हफ्ते की तुलना में कम कमाई की. फिल्म ने यहां पहले दो दिन 145 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं दूसरे दिन 53 करोड़ का कलेक्शन किया. नौवें दिन फिल्म ने 42 करोड़, दसवें दिन 64 करोड़, और 11वें दिन 71 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है.

फिल्म का कलेक्शन पहले हफ्ते की तुलना में काफी कम हो गया है. पहले हफ्ते के वीकेंड पर रविवार को फिल्म ने 117 करोड़ का कलेक्शन किया था लेकिन अब दूसरे वीकेंड के रविवार को फिल्म 71 करोड़ रुपये ही कमा पाई है. भले ही फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई है, लेकिन फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है.

कुल 11 दिन की कमाई की बात करें तो धुरंधर-2 भारत में 1023 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन करने में कामयाब रही है, जबकि नेट कलेक्शन 867 करोड़ रुपए है. फिल्म की ओवरसीज कमाई 342 करोड़ रुपए है. कुल मिलाकर फिल्म ने अब तक विश्व भर में 1365 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है.

Advertisement

बता दें कि फिल्म का कलेक्शन ही सिनेमा पर राज नहीं कर रहा है, बल्कि फिल्म का हर किरदार और कहानी भी फैंस के दिलों पर राज कर रही है. फिल्म में रणवीर सिंह की जसकीरत सिंह रंगी से हमजा अली बनने की कहानी ने फैंस के दिलों को छू लिया.अर्जुन रामपाल की खूंखार एक्टिंग को भी खूब प्यार मिल रहा है और सिनेमा की हर बड़ी हस्ती सोशल मीडिया पर फिल्म की खूब तारीफ कर रही है.
 

Featured Video Of The Day
उपचुनाव में टिकट कटने से नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने किया प्रदर्शन
Topics mentioned in this article
Dhurandhar 2 Box Office News
Dhurandhar 2 News Hindi
Dhurandhar 2 News In Hindi
Dhurandhar 2 News Latest
Dhurandhar 2 News Live Updates