Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 3: तीन दिन में 400 करोड़ पार, तोड़ा जवान, पठान, केजीफ 2 का रिकॉर्ड, अब टारगेट 500 करोड़!

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 3: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है और हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है. रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले शनिवार को भी फिल्म की रफ्तार कम नहीं हुई. तीसरे दिन कितना रहा फिल्म का कलेक्शन आइए जानते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Dhurandhar 2 Collection Day 3: 400 करोड़ में धुरंधर 2 की एंट्री!

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 3: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है और हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है. रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले शनिवार को भी फिल्म की रफ्तार कम नहीं हुई. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाम 5 बजे तक फिल्म ने करीब 77 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी, और अनुमान है कि फाइनल आंकड़े में यह आसानी से 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है. लगातार बढ़ती ऑक्यूपेंसी और दर्शकों के जबरदस्त रिस्पॉन्स के चलते फिल्म को साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर माना जा रहा है.

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 | Dhurandhar 2 Day 3 Earnings

फिल्म का सबसे ज्यादा कलेक्शन हिंदी वर्जन से आ रहा है, जो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय बना हुआ है. तीसरे दिन हिंदी में लगभग 70.76 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई, जबकि तेलुगु वर्जन ने करीब 4.18 करोड़ और तमिल वर्जन ने 2.14 करोड़ रुपये जुटाए. अन्य भाषाओं के आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन कुल मिलाकर फिल्म का प्रदर्शन हर क्षेत्र में मजबूत बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: एसएस राजामौली ने किया धुरंधर 2 का रिव्यू, ट्वीट में बताया कैसी है रणवीर की परफॉरमेंस, बोले- 4 घंटे की फिल्म...

धुरंधर 2 400 करोड़ के पार | Dhurandhar 2 Crosses 400 Crores

अगर तीन दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो धुरंधर 2 अपने पहले भाग से काफी आगे निकल चुकी है. पहले पार्ट ने जहां पहले वीकेंड में करीब 123 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं यह फिल्म तीन दिन में ही 260 करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा पार कर चुकी है. प्रीमियर कलेक्शन जोड़ने पर यह आंकड़ा 300 करोड़ से ऊपर पहुंच जाता है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी तेजी से बढ़ रहा है और फिल्म 400 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Attack On Israel | Trump On NATO | ट्रंप का NATO पर बड़ा बयान! 'सिर्फ कागजी शेर...' | War News