Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 16: बॉक्स ऑफिस पर कहर बरपा रही रणवीर सिंह की धुरंधर 2, 1600 करोड़ के पहुंची पास

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 16 : आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. वहीं संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, दानिश पंडोर, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी अहम रोल में हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 16 : बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है धुरंधर 2
नई दिल्ली:

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 16 : आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को अपने तीसरे वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर नई रफ्तार मिली है. इस स्पाई थ्रिलर फिल्म ने अपने तीसरे शुक्रवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 20% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की. वहीं दुनिया भर के कलेक्शन में कुल मिलाकर बढ़ोतरी हुई, जिससे फिल्म  1600 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच रही है. धुरंधर 2 ने अपने पहले हफ्ते में ही दुनिया भर में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए और शुरुआती तीन दिनों में ही 100 करोड़ से ज्यादा की नेट कमाई दर्ज की. यह रफ्तार दूसरे हफ्ते में भी जारी रही. 

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस अपडेट

रणवीर सिंह की इस फिल्म ने अपने तीसरे हफ्ते में भी शानदार शुरुआत की है. शुक्रवार को सिनेमाघरों में फिल्म का 16वां दिन था. इस स्पाई थ्रिलर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 21.55 करोड़ की नेट कमाई की.  यह गुरुवार की कमाई 18.30 करोड़ के मुकाबले 20% की बढ़त है, जो फिल्म के लिए अच्छे संकेत हैं, क्योंकि यह भारत में 1000 करोड़ की ऐतिहासिक नेट कमाई के आंकड़े के करीब पहुंच रही है. शुक्रवार के बाद, धुरंधर 2 ने भारत में 959 करोड़ की नेट कमाई (1148 करोड़ की ग्रॉस कमाई) कर ली है.

ये भी पढ़ें - Dhurandhar 2 : अर्जुन रामपाल ने शेयर की ‘धुरंधर 2' की BTS फोटोज, हमजा और मेजर इकबाल का ‘ब्रोमांस' देख फैंस हुए खुश

 वहीं विदेशों में भी फिल्म ने बढ़िया कमाई की है. 'धुरंधर 2' 1600 करोड़ के आस पास पहुंच गई है. यह धीरे-धीरे 'पुष्पा 2' (1724 करोड़) और 'बाहुबली 2' (1788 करोड़) के आंकड़ों के करीब पहुंच रही है. अगर इसका तीसरा हफ्ता भी अच्छा रहा, तो यह इस महीने के आखिर तक उस आंकड़े तक पहुंच सकती है.  हो सकता है कि यह 2000 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाए.  आमिर खान की फिल्म 'दंगल' को पछाड़कर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन पाए. 2016 में रिलीज हुई उस फिल्म ने दुनिया भर में 2070 करोड़ कमाए थे, जिसमें चीन से हुई जबरदस्त कमाई का बड़ा हाथ था.

ये भी पढ़ें - धुरंधर 2 के जमील जमाली को पाकिस्तानी नेता ने भेजा प्यार, राकेश बेदी को कहा- आई लव यू

Advertisement

'धुरंधर 2' के बारे में 

रणवीर सिंह के अलावा, 'धुरंधर 2' में आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी अहम रोल में हैं. आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाई थ्रिलर फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी. 'धुरंधर' के पहले पार्ट ने दुनिया भर में 1300 करोड़ कमाए थे और दिसंबर में रिलीज होने के तीन महीने बाद भी यह अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War | क्या ईरान ने पकड़ लिया अमेरिकी पायलट? Trump | Iran Attack On US