Dhurandhar 2 Advance Booking: रिलीज से 6 दिन पहले ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस धमाका, 60 करोड़ की एडवांस कमाई से तहलका

Dhurandhar 2 Advance Booking: रिलीज से अभी छह दिन बाकी हैं, लेकिन धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही जबरदस्त माहौल बना दिया है. भारत में अभी फिल्म के रेगुलर शोज की एडवांस बुकिंग भी पूरी तरह शुरू नहीं हुई है, फिर भी प्रीमियर शोज के लिए टिकटों की जबरदस्त बिक्री हो रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
धुरंधर 2 की हो रही ताबड़तोड़ एडवांस बुकिंग

रिलीज से अभी छह दिन बाकी हैं, लेकिन धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही जबरदस्त माहौल बना दिया है. भारत में अभी फिल्म के रेगुलर शोज की एडवांस बुकिंग भी पूरी तरह शुरू नहीं हुई है, फिर भी प्रीमियर शोज के लिए टिकटों की जबरदस्त बिक्री हो रही है. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक देशभर में करीब 4.7 लाख टिकट बिक चुके हैं और सिर्फ भारत में ही फिल्म लगभग 24.4 करोड़ रुपये की एडवांस कमाई कर चुकी है. वहीं ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म का दबदबा देखने को मिल रहा है. अमेरिका और कनाडा में फिल्म ने रिलीज से पहले ही शानदार कमाई दर्ज कर ली है. कुल मिलाकर दुनियाभर में एडवांस बुकिंग से फिल्म करीब 60 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है.

प्रीमियर शोज की बंपर एडवांस बुकिंग

स्पाई थ्रिलर इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है. पिछले हफ्ते फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसके साथ ही प्रीमियर शोज की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई थी. दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. माना जा रहा है कि प्रीमियर से होने वाली कमाई पिछले साल पवन कल्याण की फिल्म OG के 25 करोड़ के रिकॉर्ड को भी पार कर सकती है.

ओवरसीज में भी फिल्म का क्रेज कम नहीं है. रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में ओपनिंग वीकेंड के लिए लगभग 3 मिलियन डॉलर की एडवांस बुकिंग कर ली है. इसमें करीब 1 मिलियन डॉलर सिर्फ प्रीमियर शोज से आए हैं. यूरोप, एशिया और ओशिनिया के दूसरे बाजारों से भी लगभग 1 मिलियन डॉलर की एडवांस कमाई हो चुकी है.

‘धुरंधर' की री-रिलीज से बढ़ा क्रेज

सीक्वल की रिलीज से पहले फिल्म का पहला भाग भी फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है. धुरंधर ने अपनी पहली रिलीज में दुनियाभर में लगभग 1300 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. अब इसे फिर से 500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है, जिनमें से 250 स्क्रीन्स भारत में हैं. इससे सीक्वल के लिए दर्शकों के बीच उत्साह और भी बढ़ गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मोनालिसा को केरल में ही क्यों हुआ प्यार? डायरेक्टर को सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी, किए कई खुलासे

फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी दमदार है. रणवीर सिंह के अलावा इसमें आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. खबर है कि पहले भाग में विलेन बने अक्षय खन्ना कैमियो में दिखाई दे सकते हैं, वहीं यामी गौतम के भी कैमियो की चर्चा है. फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: 6 देशों को निगलेगा इजरायल? | War News | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article