Dhurandhar 2 Advance Booking Box Office Collection Day 7: सातवें दिन धुरंधर 2 ने उड़ाया धुंआ, रणवीर सिंह की फिल्म 1000 करोड़ पार!

आपको बता दें कि धुरंधर 2 ने दुनियाभर में 961 करोड़ की अब तक कमाई कर ली है. और अगर रफ्तार यही रही तो फिल्म कल तक 1000 करोड़ के बड़े आंकड़े को पार कर लेगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Dhurandhar 2 Day 7 Advance Booking: धुरंधर 2 ने एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपनी जबरदस्त रफ्तार जारी रखे हुए है और हर गुजरते दिन के साथ यह नए रिकॉर्ड बना रही है. 500 करोड़ क्लब में शानदार एंट्री करने के बाद यह आज यानी रिलीज के 7वें दिन, 600 करोड़ का आंकड़ा पार करने के लिए पूरी तरह तैयार है. एडवांस बुकिंग के ताजा आंकड़े बताते हैं कि आज का दिन भी जबरदस्त रहने वाला है, क्योंकि फिल्म पहले ही 25 करोड़ से ज्यादा की ग्रॉस कमाई कर चुकी है. आइए प्री-सेल्स और कमाई के आंकड़ों को जानते हैं.

फिल्म का ओपनिंग वीकेंड बेहद जबरदस्त रहा और वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत, यह रफ्तार हफ्ते के बाकी दिनों में भी बनी रही. हफ्ते के शुरुआती दो दिनों में फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, और अब, बुधवार को भी यह कमाई के नए रिकॉर्ड्स बनाती दिख रही है. पूरे देश में फिल्म के 18,000 से ज्यादा शो चल रहे हैं, जिससे इसकी कमाई में निश्चित रूप से भारी उछाल आने की उम्मीद है.

7वें दिन धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग

जानकारी के अनुसार 'धुरंधर 2' ने 7वें दिन के लिए एडवांस बुकिंग में 6.32 लाख टिकट (ब्लॉक की गई सीटों को छोड़कर) बेचे हैं. कमाई के लिहाज से देखें तो फिल्म ने पहले बुधवार की प्री-सेल्स के जरिए भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 26.55 करोड़ रुपये की जबरदस्त ग्रॉस कमाई की है. नेट कमाई के मामले में यह आंकड़ा 22.5 करोड़ रुपये बैठता है. वीकडेज में इस तरह की कमाई करना अपने आप में एक बहुत बड़ी बात है.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Collection Live Updates: रणवीर की धुरंधर 2 941 करोड़ पार, 6 दिन में तोड़ा रणबीर की एनिमल का रिकॉर्ड

Advertisement

प्री-सेल्स के जरिए पहले ही 22.5 करोड़ रुपये की नेट कमाई हो जाने और स्पॉट बुकिंग (थिएटर पर सीधे टिकट खरीदने वालों) से भी जोरदार कमाई की उम्मीद के चलते, 'धुरंधर 2' आज एक और दिन 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने का लक्ष्य लेकर चल रही है. 7वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर इसका कलेक्शन लगभग 54 करोड़ नेट (सभी भाषाओं में) रहने का अनुमान है.

फिर टूटेगा बाहुबली 2 का रिकॉर्ड?

अभी भारत में पहले बुधवार को सबसे ज्यादा 52 करोड़ नेट का कलेक्शन करने का रिकॉर्ड 'बाहुबली 2' के नाम है. 54 करोड़ नेट के अनुमानित कलेक्शन के साथ, रणवीर सिंह की यह फिल्म 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़कर, अब तक के सबसे बड़े पहले बुधवार का रिकॉर्ड बनाने की राह पर है. वहीं आपको बता दें कि धुरंधर 2 ने दुनियाभर में 961 करोड़ की अब तक कमाई कर ली है. और अगर एडवांस बुकिंग की रफ्तार यही रही तो फिल्म कल तक 1000 करोड़ के बड़े आंकड़े को पार कर लेगी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
CCTV: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, मॉडल हर्षिल कालिया की मौत का 'वो खौफनाक पल'