धुरंधर 2 ने 8 दिन में तोड़े 8 रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान, अल्लू अर्जुन, यश के लिए घातक साबित हुए रणवीर

धुरंधर 2 19 मार्च को रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर दूसरी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. रणवीर सिंह की धुरंधर 2 के बॉक्स ऑफिस पर बनाए 8 रिकॉर्ड.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
धुरंधर 2 के आठ दिन के आठ रिकॉर्ड
नई दिल्ली:

रणवीर सिंह और आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने रिलीज के महज 8 दिन में बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. Sacnilk के ताजा आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1067-1100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि भारत में नेट कलेक्शन 674 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. फिल्म ने पहले हफ्ते में 8 दिन में बड़े 8 रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जो किसी भी हिंदी फिल्म के लिए कमाल की बात है. Sacnilk रिपोर्ट्स में इसे पुष्पा 2 के साथ सबसे तेज 1000 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली भारतीय फिल्म बताया गया है.

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8 

धुरंधर 2 भारत नेट कलेक्शन: 674 करोड़ रुपये
धुरंधर 2 भारत ग्रॉस कलेक्शन: 805 करोड़ रुपये
धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन: 1,067-1,100 करोड़ रुपये

'धुरंधर 2' ने रिलीज के सिर्फ 8 दिन में बॉक्स ऑफिस पर कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए हैं. जानें 8 दिन के 8 रिकॉर्ड

पहला रिकॉर्ड:  सबसे तेज 1000 करोड़ वर्ल्डवाइड क्लब में एंट्री
फिल्म ने महज 7 दिन में ही 1000 करोड़ वर्ल्डवाइड पार कर लिया (8वें दिन और आगे बढ़कर 1067-1100 करोड़ तक पहुंच गई). यह शाहरुख की जवान (18 दिन) से बहुत तेज है और पुष्पा 2 के साथ सबसे तेज भारतीय फिल्मों में शामिल.

Advertisement

दूसरा रिकॉर्ड: पहले हफ्ते (7 दिन) में 600 करोड़ से ज्यादा भारत नेट कलेक्शन
आठ दिन में भारत में नेट कलेक्शन 674.17 करोड़. पहले हफ्ते में ही 624 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर कई पुरानी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया.

तीसरा रिकॉर्ड: जवान और स्त्री 2 के लाइफटाइम रिकॉर्ड तोड़े
आठ दिन में ही जवान और स्त्री 2 के कुल लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया (भारत नेट में 674 करोड़ के साथ).

Advertisement

चौथा रिकॉर्ड: पठान का वर्ल्डवाइड लाइफटाइम रिकॉर्ड तोड़ा
आठवें दिन वर्ल्डवाइड कुल 1100 करोड़ के पार पहुंचकर शाहरुख की पठान (1069 करोड़ लाइफटाइम) को पीछे छोड़ दिया.

पांचवां रिकॉर्ड: पुष्पा 2, पठान, केजीएफ और अन्य के कई रिकॉर्ड्स हवा में उड़ाए
ओपनिंग वीकेंड, सिंगल डे कलेक्शन और वीकडे होल्ड में पुष्पा 2, जवान, पठान और केजीएफ जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े. खासकर हिंदी वर्जन में सबसे बड़ा ओपनिंग और हाई सिंगल डे कलेक्शन.

छठा रिकॉर्ड: बॉलीवुड का सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड और हाईएस्ट पेड प्रिव्यू
पहले 4 दिन (एक्सटेंडेड ओपनिंग वीकेंड) में सबसे ज्यादा कमाई वाली हिंदी फिल्म बनी. पेड प्रिव्यू में भी रिकॉर्ड स्तर का कलेक्शन (43 करोड़).

सातवां रिकॉर्ड: आठवें दिन (दूसरा गुरुवार/राम नवमी) में मजबूत ग्रोथ
लगभग 49.70 करोड़ नेट (भारत) की कमाई, जो वर्किंग डे में कई बड़ी फिल्मों (जैसे कल्कि 2898 एडी और जवान) के बराबर या उनसे बेहतर है. भारत में ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 805 करोड़ रुपये है.

Advertisement

आठवां रिकॉर्ड: फ्रैंचाइजी और हिंदी सिनेमा के लिए नया बेंचमार्क
धुरंधर 1 के बाद यह सीक्वल पहले हफ्ते में ही धुरंधर फ्रैंचाइजी को नई ऊंचाई पर ले गया. हिंदी फिल्मों में सबसे तेज 500 करोड़, 600 करोड़ और 1000 करोड़ वर्ल्डवाइड जैसे कई माइलस्टोन हासिल किए.

ऐसे में धुरंधर 2 की रणवीर सिंह का लाइन काफी अहम हो जाती है कि घायल हूं इसीलिए घातक हूं क्योंकि वो बॉक्स ऑफिस केजीएफ 2, पठान, जवान और पुष्पा 2 के लिए घातक साबित हो चुके हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Donald Trump का बड़ा दावा, कहा- 'अमेरिका ने ईरान का कैंसर काट दिया' | Breaking News