धुरंधर 2 ने 11 दिन में बनाए 11 रिकॉर्ड, धुरंधर 1 को पछाड़ा, अब बारी पुष्पा 2 की

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर 1350 करोड़ रुपये के कलेक्शन को पार कर गई है. फिल्म ने 11 दिन में ये 11 रिकॉर्ड बनाए हैं. अब पुष्पा 2 का रिकॉर्ड टूटने का समय आ गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
धुरंधर 2 ने 11 दिन में बना डाले हैं ये 11 रिकॉर्ड
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में इन दिनों धुरंधर: द रिवेंज यानी धुरंधर 2 की धूम मची हुई है. रणवीर सिंह की इस स्पाई थ्रिलर ने रिलीज के 11 दिन के अंदर ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाकर रख दी है. सैकनिल्क के मुताबिक, धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 1360 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. इस तरह फिल्म सिर्फ 11 दिन में ही धुरंधर के लाइफटाइम कलेक्शन यानी 1307 करोड़ रुपये से आगे निकल गई है. आदित्य धर की फिल्म को लेकर फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट बड़े-बड़े अनुमान लगा रहे हैं. माना जा रहा है कि फिल्म 2000 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. आइए एक नजर डालते हैं इस रिकॉर्ड पर.

धुरंधर 2 के 11 दिन में 11 रिकॉर्ड

धुरंधर 2 पहला रिकॉर्ड
धुरंधर: द रिवेंज ने रिलीज के महज 11 दिनों में विश्व स्तर पर 1360 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है.

धुरंधर 2 दूसरा रिकॉर्ड
धुरंधर ने अपनी पहली किस्त धुरंधर के पूरे लाइफटाइम कलेक्शन (1307 करोड़) को सिर्फ 11 दिनों में ही पार कर लिया.

धुरंधर 2 तीसरा रिकॉर्ड
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 11 दिनों में घरेलू नेट कलेक्शन 846.87 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

Advertisement

धुरंधर 2 चौथा रिकॉर्ड
रणवीर सिंह की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है.

धुरंधर 2 पांचवां रिकॉर्ड
दूसरे शनिवार को फिल्म ने 62.85 करोड़ रुपये की कमाई की.

धुरंधर 2 छठा रिकॉर्ड
पहले 4 दिन (एक्सटेंडेड ओपनिंग वीकेंड) में सबसे ज्यादा कमाई वाली हिंदी फिल्म बनी. पेड प्रिव्यू में भी रिकॉर्ड स्तर का कलेक्शन (43 करोड़).

धुरंधर 2 सातवां रिकॉर्ड
हिंदी फिल्मों में सबसे तेज 500 करोड़, 600 करोड़ और 1000 करोड़ वर्ल्डवाइड जैसे कई माइलस्टोन हासिल किए.

Advertisement

धुरंधर 2 आठवां रिकॉर्ड
धुरंधर 2 चौथी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बन चुकी है (दंगल, बाहुबली 2 और पुष्पा 2 के बाद)।

धुरंधर 2 नौवां रिकॉर्ड
उत्तर अमेरिका में फिल्म ने बाहुबली 2 का 9 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया.

धुरंधर 2 दसवां रिकॉर्ड
एडवांस बुकिंग में दूसरे रविवार को 10.5 लाख टिकट बिके, जो हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ा सेकंड संडे बना.

धुरंधर 2 ग्यारहवां रिकॉर्ड
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म तेजी से 2000 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है और इस तरह एक और रिकॉर्ड बन सकता है.

धुरंधर 2 का निर्देशन आदित्य धर ने किया है. रणवीर सिंह, संजय दत्त, सारा अर्जुन अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी जैसे कलाकार हैं. धुरंधर 1, 5 दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी, जिसने दुनियाभर में 1307 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Jordan पहुंचे Zelensky! किंग अब्दुल्ला द्वितीय से मुलाकात, ड्रोन-मिसाइल सुरक्षा पर चर्चा | War news