19 साल के करियर में दी 13 फ्लॉप फिल्में, धर्मेंद्र का भतीजा है ये हीरो लेकिन अपने दम पर नहीं दे पाया एक भी ब्लॉकबस्टर

तस्वीर में दिख रहा ये बच्चा बहुत ही शानदार एक्टर है, इसके बावजूद अपने पूरे करियर में एक भी सोलो हिट नहीं दे पाया. हिट भले ही कम हों लेकिन इसकी नेट वर्थ 400 करोड़ है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
इस बच्चे को पहचाना आपने ?
Social Media
नई दिल्ली:

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है जहां जहां चढ़ते सूरज को ही सलाम किया जाता है और किस्मत चमकने के लिए बस एक मौके का इंतजार होता है. एक बार स्टारडम अगर ढलान पर आ जाए तो फिर किसी की ताकत या स्टार पावर आपको दोबारा उस मुकाम पर नहीं पहुंचा सकती. लेकिन इस बच्चे की बात कुछ और है इनका ताल्लुक फिल्मी दुनिया से है, एक्टर भी शानदार है, लेकिन जबरदस्त हिट की बात करें तो इनकी ऐसी कोई सोलो हिट नहीं है. इसके बावजूद ये सितारा करोड़ों में खेलता है और लग्जरी लाइफ भी जीता है. ये स्टार हैं अभय देओल जो 19 साल के लंबे फिल्मी करियर में सोलो हिट के लिए तरस रहे हैं और जो चंद हिट फिल्में उनके नाम पर दर्ज हैं वो मल्टीस्टारर फिल्में हैं.

इस फिल्मी परिवार से है रिश्ता

अभय देओल का ताल्लुक एक बड़े फिल्मी घराने से है. वो एक्टर अजीत देओल के बेटे हैं और इस तरह वह लीजेंड्री स्टार धर्मेंद्र के भतीजे हुए. धर्मेद्र रिश्ते में अभय देओल के ताऊ लगते हैं. इस नाते अभय देओल, सनी देओल और बॉबी देओल के चचेरे भाई हुए. इसके अलावा उनका रिश्ता ईशा देओल और अहाना देओल से भी जुड़ता है. लेकिन जिस बुलंदी पर सनी देओल और बॉबी देओल का नाम पहुंचा, उस बुलंदी पर अभय देओल का नाम कभी नहीं पहुंच सका. साल 2005 में सोचा न था फिल्म से फिल्मों में कदम रखने वाले अभय देओल अब तक 13 फ्लॉप फिल्में दे चुके हैं.

लग्जरी लाइफ स्टाइल करते हैं मेंटेन

फिल्मों में भले ही अभय देओल कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हों लेकिन वो एक लग्जरी लाइफ जीते हैं. वो 400 करोड़ की नेटवर्थ के मालिक हैं. अपनी हर फिल्म के लिए वो 3 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. इसके अलावा वो ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 25 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं. फिल्मों में काम करने के अलावा उनकी खुद की एक प्रोडक्शन कंपनी है. द फैटी काउ के नाम से वो एक सक्सेसफुल रेस्टोरेंट चेन भी रन करते हैं. कुछ और बड़े रेस्टोरेंट्स की चेन में उनके शेयर्स हैं.

Featured Video Of The Day
छत्रपति संभाजीनगर में छात्र ने शिक्षक पर चाकू से हमला किया
Topics mentioned in this article
Abhay Deol
Abhay Deol News
Abhay Deol Childhood Photo
Abhay Deol Unseen Photos
Abhay Deol Films
Abhay Deol Net Worth
Abhay Deol Unseen Childhood Pics
Abhay Deol Young Photo
Baby Abhay Deol
Abhay Deol College Photo
Abhay Deol School Photo
Abhay Deol Family Photo
Abhay Deol Wife
Abhay Deol Photo With Family
Abhay Deol Web Series
Abhay Deol Old Photo
Abhay Deol Rare Photos
Abhay Deol Sunny Deol
Abhay Deol Bobby Deol
Abhay Deol And Dharmendra