अमिताभ बच्चन के नाती और श्वेता नंदा के बेटे अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म ‘इक्कीस' अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ चुकी है. अगस्त्य की पहली थियेटर रिलीज के साथ-साथ यह धर्मेंद्र की पर्दे पर आखिरी फिल्म भी थी. 1 जनवरी 2026 को रिलीज के वक्त इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से खूब तारीफ मिली थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 33.70 करोड़ रुपये का ग्लोबल कलेक्शन किया. अब इस फिल्म को घर बैठे देखने का मौका मिला है. इसके अलावा एक बात और है अगर आप थियेटर पर इसे नहीं देख पाए और अब ओटीटी पर सबसे पहले देखना चाहते हैं तो एक खास मौका है.
क्या है ओटीटी पर आने के बाद का ये एक्सक्लूसिव मौका
सबसे पहले तो ये बता दें कि ये फिल्म अमेजन प्राइम पर आई है. अमेज प्राइम इस ऑफीशियल स्ट्रीमिंग पार्टनर है. अब इससे पहले कि फिल्म सबके लिए अवेलेबल हो आपके पास मौका ये है कि आप इसे सबसे पहले रेंट पर लेकर देख सकते हैं. मतलब कि इसके लिए आपको एक अर्ली एक्सेस मिलेगा और आप एक बार फीस देखकर इसे सबसे लिए अवेलेबल होने से पहले देख सकते हैं.
12 फरवरी से ये फिल्म केवल स्पेशल एक्सेस पर होगी और इसके दो हफ्ते बाद यानी 26 फरवरी 2026 से सभी प्राइम वीडियो सब्सक्राइबर्स इसे मुफ्त में देख सकेंगे. फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज 1 जनवरी 2026 को थी. आमतौर पर थिएटर रिलीज के 6-8 हफ्तों में ओटीटी पर आती है और यही टाइमलिमिट यहां भी अप्लाई की गई है.
क्या है इक्कीस की कहानी?
‘इक्कीस' सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेतरपाल की बहादुरी और गौरवपूर्ण जिंदगी पर आधारित बायोपिक है. वे परम वीर चक्र पाने वाले सबसे युवा सैनिक थे. फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में बसंतर की लड़ाई पर बेस्ड है, जहां अरुण ने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी. कहानी में उनके पिता ब्रिगेडियर मदन लाल खेतरपाल का किरदार भी है, जो तीस साल बाद पाकिस्तान जाकर बेटे की यादों को ताजा करते हैं. ये किरदार धर्मेंद्र ने निभाया था.