Dharmendra के हमशक्ल को देख आपके चेहरे पर भी आ जाएगी स्माइल, किया ऐसा रोमांटिक डांस देख कर हेमा मालिनी भी होंगी इमोशनल

धर्मेंद्र के इस हमशक्ल का एक-एक हाव-भाव बिल्कुल दिग्गज एक्टर से मैच खाता है. इसे देखकर कोई भी धोखा खा सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
धर्मेंद्र के इस डुप्लीकेट को देख खुश हो जाएगा दिल
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा के हीमैन धर्मेंद्र ने बीती 24 नवंबर 2025 को दुनिया को अलविदा कह दिया था. एक्टर को दो महीने से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन फैंस आज भी उन्हें नहीं भूले हैं. सोशल मीडिया पर तो दिग्गज अभिनेता की याद उस वक्त और भी ज्यादा आने लगती है, जब उनका कोई हमशक्ल सामने आता है. अब धर्मेंद्र के इस हमशक्ल को ही देख लीजिए, जो ना सिर्फ दिखने में, बल्कि हाव-भाव में बिल्कुल दिग्गज एक्टर की तरह है. धर्मेंद्र का यह हमशक्ल सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहता है और एक्टर के गानों और डायलॉग्स पर रील बनाकर शेयर करता है. अब इस हमशक्ल का धर्मेंद्र के एक रोमांटिक गाने पर वीडियो सामने आया है, जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.  

धर्मेंद्र का हूबहू डुप्लीकेट (Dharmendra Doppelganger Viral Video)

धर्मेंद्र का हैंडसम हमशक्ल एक्टर की फिल्म धर्मवीर के रोमांटिक गाने 'अरे मैंने तुझको चाहा' गाने पर अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक हो रहा है. पाखी इकबाल नाम का धर्मेंद्र का यह हमशक्ल बिल्कुल एक्टर की तरह एक्सप्रेशन दे रहा है. देखने में यह बिल्कुल धर्मेंद्र की तरह है. धर्मेंद्र और उनके इस हमशक्ल में सिर्फ 19 और 20 का फर्क होगा. वही, हेयरस्टाइल, होंठ, नाक और आंखें सब धर्मेंद्र की तरह हैं. सबसे खास बात धर्मेंद्र के इस हमशक्ल की स्माइल बिल्कुल एक्टर से मैच करती है. सोशल मीडिया पर तो धर्मेंद्र के इस हमशक्ल ने उनके फैंस का दिल जीत लिया है. बल्कि कई तो इसे एक बार को धर्मेंद्र ही समझ बैठे हैं. लोग कमेंट बॉक्स में क्या-क्या कमेंट्स पोस्ट कर रहे हैं, चलिए पढ़ते हैं.
 

धर्मेंद्र के फैंस का दिल खुश  (Dharmendra Duplicate Viral Video)

धर्मेंद्र के इस खूबसूरत डुप्लीकेट को देखने के बाद कई यूजर्स तो हक्के-बक्के रह गए हैं. और कुछ ऐसे भी हैं, जिन्हें धर्मेंद्र की याद आ गई है और वह कमेंट पोस्ट में इमोशनल कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर लिखता है, 'धर्म पाजी और आप में कोई फर्क नहीं है।' दूसरा यूजर लिखता है, 'आपने धर्मेंद्र जी की याद दिला दी'. तीसरे यूजर ने लिखा है, 'मुझे लगा था कि आप असली धर्मेंद्र हैं'. कई यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में रेड हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं. इस वीडियो को तकरीबन 30 हजार लाइक मिले हैं और लगभग 1 मिलियन व्यूज आ चुके हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो धर्मेंद्र के फैंस को बहुत पसंद आ रहा है. कई लोगों ने इस वीडियो को री-शेयर भी किया है.



 

Featured Video Of The Day
अयातुल्लाह अली खामेनेई का शव 125 दिन तक कैसे सुरक्षित रखा गया?
Topics mentioned in this article
Dharmendra  Doppelganger
Viral Video
Dharmendra Doppelganger
Dharmendra Doppelganger Dance Video
Dharmendra Doppelganger Video