1977 में आई धर्मेंद्र की ये फिल्म 11 महीने तक चली सिनेमाघरों में, रूस के लोग भी हो गए थे फैन, की थी बंपर कमाई

Dharmendra Dharam Veer Movie: आज हम आपको धर्मेंद्र की एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जो 50 हफ्तों यानी 11 महीने तक सिनेमाघरों में टिकी रही थी और बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Dharmendra Dharam Veer Movie: 1977 में आई धर्मेंद्र की ये फिल्म 11 महीने तक चली सिनेमाघरों में

Dharmendra Dharam Veer Movie: धर्मेंद्र बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक थे. उन्होंने अपनी एक्टिंग से लंबे समय तक बड़े पर्दे पर अमिट छाप छोड़ी. धर्मेंद्र की पर्दे पर इमेज एक रोमांटिक हीरो के साथ-साथ एक एक्शन हीरो की भी रही है. धर्मेंद्र उन्होंने अपने करियर में बड़ी-बड़ी हिट फिल्में दी हैं. आज हम आपको धर्मेंद्र की एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जो 50 हफ्तों यानी 11 महीने तक सिनेमाघरों में टिकी रही थी और बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी. इस फिल्म का नाम 'धरम वीर' है. 

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड का पहला हीरो जिसे एक करोड़ रुपये में किया गया था साइन, बिना स्क्रिप्ट और डायरेक्टर का नाम जाने हो गया था राजी

बॉबी देओल भी फिल्म में आए नजर

धर्मेंद्र की फिल्म 'धरम वीर' ने साल 1977 में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था.सिनेमाघरों में इसे 50 हफ्तों से ज्यादा समय तक चलाया गया. 'धरम वीर' उस समय की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी. 70 के दशक की छठी सबसे बड़ी हिट फिल्मों में भी इसका नाम शामिल है. खास बात यह है कि 'धरम वीर' में बॉबी देओल भी नजर आए थे. उस समय वे सिर्फ 9 साल के थे. उन्होंने एक छोटे से सीन में अपने पिता धर्मेंद्र के बचपन का किरदार निभाया. यह उनका पहला फिल्मी अनुभव था. 

रूस में छाई धरम वीर

'धरम वीर' की कहानी एक राजसी परिवार की है. इसमें दो भाइयों की मां-बेटे वाली भावनाओं को खूबसूरती से दिखाया गया है. धर्मेंद्र ने मुख्य किरदार निभाया. उनके साथ जीतेंद्र, जीनत अमान, नीतू सिंह, प्राण और जीवन जैसे कलाकार थे. मनमोहन देसाई ने इस फिल्म का निर्देशन किया. फिल्म में एक्शन, ड्रामा, गाने और मनोरंजन का पूरा पैकेज था, जो दर्शकों को खूब भाया.'धरम वीर' सिर्फ भारत में ही नहीं चली. विदेशों में भी इसे बहुत पसंद किया गया. खासकर सोवियत संघ (रूस) में फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ दिया. वहां 32 मिलियन से ज्यादा टिकट बिके. कुल मिलाकर करोड़ों टिकट बेचकर फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी छाप छोड़ी.

Featured Video Of The Day
Blast in Israel: इजरायल के बेतशेमेश में जोरदार धमाका, दिखा आग की लपटों का गुबार! | Breaking News