धर्मेंद्र की मौत के साढ़े पांच महीने बाद भी नहीं संभल पा रही बेटी ईशा देओल, आंसू रोकते हुए कहा- पापा और मैं घंटों बातें करते थे

ईशा देओल ने अपने नए इंटीरियर डिजाइन वेंचर की लॉन्चिंग के दौरान पिता को याद किया और बताया कि किस तरह वे भी इस काम को लेकर पैशनेट थे और हर चीज पर बारीक नजर रखते थे. ईशा कुछ पलों के लिए काफी भावुक भी नजर आईं. इस दौरान उन्होंने पिता की यादों को लेकर बात की.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं ईशा देओल
Social Media
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस ईशा देओल हाल ही में अपने नए इंटीरियर डिजाइन वेंचर की लॉन्चिंग के मौके पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भावुक हो गईं. इस इवेंट में ईशा अपने ब्रांड, अपनी नई शुरुआत और इस जर्नी के पीछे की सोच को लेकर मीडिया से बातचीत कर रही थीं. बातचीत के दौरान ईशा ने खुद ही अपने पिता धर्मेंद्र का जिक्र किया और कहा कि उनके बिना यह सफर अधूरा है. ईशा ने कहा कि उनकी यह जर्नी उनके पिता के बिना कभी पूरी नहीं हो सकती. यह बात कहते-कहते उनकी आवाज भर्रा गई और वह इमोशनल हो गईं. ईशा ने खुद को संभालने की कोशिश की, लेकिन फिर उन्होंने कहा कि इस बारे में बात करना उनके लिए बहुत मुश्किल हो रहा है. कुछ पलों के लिए ईशा रुक गईं और माहौल भी भावुक हो गया.

इसके बाद ईशा ने अपने जज्बात साझा करते हुए कहा कि हर इंसान के पास इतनी बड़ी क्षति से उबरने का अपना तरीका होता है. उन्होंने कहा कि ऐसे दर्द को शब्दों में बयान करना आसान नहीं होता, लेकिन इंसान धीरे-धीरे खुद को संभालना सीखता है. ईशा ने कहा कि उनके लिए उनके पिता हमेशा उनके दिल में मौजूद हैं और वह उन्हें हर वक्त अपने साथ महसूस करती हैं.

यह भी पढ़ें: फिल्मों में आने के लिए घटाया 16 किलो वजन, पाकिस्तान में घुसकर की थी भारत के लिए जासूसी, एक्ट्रेस को पहचाना आपने?

ईशा ने कहा, “मेरे लिए वो हमेशा मेरे दिल में मेरे साथ हैं.” उन्होंने आगे कहा कि वह अपने पिता की ताकत को अपने साथ लेकर चलती हैं और जहां भी जाती हैं, वह ताकत उनके भीतर रहती है. ईशा ने यह भी कहा कि उनके पिता की दी हुई हिम्मत और उनके संस्कार ही उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं, जो उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 37 साल पुरानी वो फिल्म, जिससे रातोंरात स्टार बने सलमान खान, नई नवेली एक्ट्रेस से भी कम थी फीस, आज है कल्ट

ईशा देओल का यह बयान पिता-बेटी के रिश्ते की गहराई और भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाता है. यह पल इस बात की भी झलक देता है कि किसी अपने के जाने के बाद भी उसकी मौजूदगी यादों और ताकत के रूप में हमेशा साथ रहती है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
NEET Exam की साख पर फिर संकट, Rajasthan में फिर Paper Leak का शक | BREAKING NEWS