धर्मेंद्र थे बॉलीवुड के असली लवर बॉय, हेमा मालिनी के करीब जाने के लिए स्टाफ को 20-20 रुपये देते थे रिश्वत

धर्मेंद्र की शरारतों और उनकी मस्ती भरे अंदाज के कई किस्से आपने सुने होंगे. लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं धरम पाजी से जुड़ा वो किस्सा जब वो हेमा मालिनी के करीब रहने के लिए रिश्वत देने जैसे काम किया करते थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हेमा मालिनी को बहुत चाहते थे धर्मेंद्र
Social Media
नई दिल्ली:

Dharmendra lover boy of bollywood: धर्मेंद्र फिल्म दुनिया के असली लवर बॉय हैं. शायद ही कोई हो जो धरम पाजी की पर्सनैलिटी के बारे में जानते हुए इस बात से इत्तेफाक ना रखता हो. अपनी कोस्टार्स के साथ तो उनका मस्ती मजाक चलता ही रहता था लेकिन जिस हसीना पर दिल फिदा था उसके लिए थो धर्मेंद्र अलग लेवल की मेहनत मशक्कत करते थे. ये हसीना कौन थीं? अरे ये हसीना कोई और नहीं बल्कि उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी थीं. हेमा के साथ उनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री हिट थी और इसे रियल लाइफ में उतारने के लिए धरम जी ने काफी मेहनत की है.

धर्मेंद्र, हेमा मालिनी के करीब रहने के लिए देते थे रिश्वत?

IMDB में दी गई जानकारी के मुताबिक धर्मेंद्र शोले के एक सीन की शूटिंग के दौरान हेमा के करीब रहने के लिए रिश्वत दिया करते थे. दरअस इस सीन में धर्मेंद्र, हेमा मालिनी को बंदूक चलाना सिखा रहे थे. इस सीन के दौरान लाइट बॉय जैसे ही लाइटिंग में गड़बड़ी कर सीन डिस्टर्ब करते थे उन्हें रिश्वत में 20 रुपये दिए जाते थे. इस तरह इस एक सीन के लिए धर्मेंद्र ने लाइट बॉयज को करीब दो हजार रुपये दिए थे. 

Photo Credit: Hema Malini X

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी का साथ

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने 2 मई 1980 में शादी की थी. इस शादी के वक्त धर्मेंद्र पहले से प्रकाश कौर के साथ शादीशुदा थे और चार बच्चों के पिता भी थे लेकिन उन्होंने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना हेमा से शादी की. हेमा और धर्मेंद्र के परिवार ने हमेशा एक दूसरे की इज्जत की और बड़े ही अच्छे तरीके से इस नाजुक रिश्ते को निभाया. 24 नवंबर को धर्मेंद्र के निधन ने इन दोनों परिवारों की नींव हिला दी. उनका अपने सभी बच्चों के साथ बहुत ही खास रिश्ता था. पिता के निधन के कई दिन तक तो किसी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तक नहीं लिखी थी. वहीं हेमा मालिनी रह रह कर सोशल मीडिया पर अपनी अनदेखी तस्वीरें शेयर कर रही थीं.

यह भी पढ़ें: असरानी के अंतिम संस्कार में क्यों शामिल नहीं हुए राजपाल यादव? क्या थी वो वजह जो चाहकर भी नहीं किए अंतिम दर्शन

Advertisement
Featured Video Of The Day
बंगाल: 136 साल पुरानी मस्जिद पर CM शुभेंदु का एक्शन! एंट्री और नमाज पर रोक
Topics mentioned in this article
Dharmendra
Dharmendra Love Story
Dharmendra Death
Dharmendra Hema Malini
Dharmendra First Wife