47 साल के धर्मेंद्र के साथ 20 साल की हीरोइन, 43 साल पुरानी फिल्म के 5 के 5 गाने हुए सुपरहिट

43 साल पहले धर्मेंद्र की एक फिल्म रिलीज हुई थी जिसमें 47 साल के धरम पाजी की हीरोइन 20 साल की थी. फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और इसने 2 करोड़ के बजट में 9 करोड़ कमाए. सभी 5 गाने सुपरहिट थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
43 साल पुरानी धर्मेंद्र की वो फिल्म जिसमें 47 साल के धरम पाजी ने 20 साल की एक्ट्रेस से फरमाया रोमांस, सभी 5 गाने सुपरहिट
youtube
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की 1983 में रिलीज हुई फिल्म ‘नौकर बीवी का' आज भी अपनी स्टारकास्ट, दिलचस्प कहानी, कॉमेडी और शानदार गानों के लिए याद की जाती है. फिल्म में धर्मेंद्र के साथ रीना रॉय, राज बब्बर और अनिता राज नजर आए थे. उस दौर में करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और हिट फिल्मों में शुमार हुई. 43 साल पुरानी इस फिल्म की एक खास बात इसकी कास्टिंग भी थी. धर्मेंद्र उस वक्त बड़े स्टार थे, वहीं अनिता राज काफी कम उम्र में उनके साथ पर्दे पर नजर आई थीं. फिल्म के संगीत ने भी दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई थी.

धर्मेंद्र के साथ अनिता राज की जोड़ी ने खींचा ध्यान

फिल्म 'नौकर बीवी का' का निर्देशन राजकुमार कोहली ने किया था और इसकी निर्माता निशी कोहली थीं. फिल्म में धर्मेंद्र ने दीपक कुमार का किरदार निभाया था, जबकि रीना रॉय संध्या के रोल में थीं. अनिता राज ने ज्योति नाथ उर्फ रानी का किरदार निभाया था. इसके अलावा राज बब्बर, कादर खान, प्राण, ओम प्रकाश, विनोद मेहरा और ए.के. हंगल जैसे कलाकारों ने फिल्म को मजबूत सपोर्टिंग कास्ट दी थी. उस दौर में धर्मेंद्र की लोकप्रियता काफी ज्यादा थी. उनके साथ 20 साल की अनिता राज को फिल्म में जगह मिली. फिल्म की कहानी में रोमांस, परिवार, अपराध, गलतफहमियां और मनोरंजन का मिश्रण था.

2 करोड़ रुपये के बजट में ब्लॉकबस्टर

'नौकर बीवी का' को लगभग 2.05 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था. फिल्म के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के मुताबिक इसने वर्ल्डवाइड 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. 1983 की सबसे सफल फिल्मों में इसका नाम शामिल रहा.

बप्पी लाहिड़ी का जादू, 5 के पांच गाने सुपरहिट

फिल्म का संगीत बप्पी लाहिड़ी ने तैयार किया था और गीतकार अंजान थे. किशोर कुमार और आशा भोसले की आवाज ने एल्बम को खास बनाया. फिल्म के 5 गाने ये हैं:

1. जमाना तो है नौकर बीवी का, किशोर कुमार और निशी कोहली
2. क्या नाम है तेरा, किशोर कुमार और आशा भोसले
3. यार मिला प्यार मिला, किशोर कुमार और आशा भोसले
4. मैं नहीं दूं, बप्पी लाहिड़ी और आशा भोसले
5. ओ मेरे सजना, आशा भोसले

Advertisement

आज भी 80s की हिंदी फिल्मों और बप्पी लाहिड़ी के संगीत को याद करने वालों के लिए ‘नौकर बीवी का' एक दिलचस्प फिल्म है. फिर धरम पाजी के अंदाज के तो कहने ही क्या.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Amit Shah Speech : 'हंसते-हंसते फांसी पर चढ़ गए सेनानी' Constitution Day पर Amit Shah का बड़ा संदेश
Topics mentioned in this article
Dharmendra
Naukar Biwi Ka
Anita Raj
Entertainment
Hindi News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं