Dhamaal 4 Box Office Collection Day 5: एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' का पहला मंगलवार (14 जुलाई) शानदार रहा. पांचवें दिन की कुल कमाई सोमवार के आंकड़े से ज्यादा रही. मंगलवार को टिकट की कीमतें कम होने का असर फिल्म की कमाई पर दिखा, क्योंकि फिल्म ने भारत में अपने पांचवें दिन 9.50 करोड़ रुपये (नेट) कमाए. पांचवें दिन के आंकड़ों के साथ फिल्म की भारत में कुल ग्रॉस कमाई 99.44 करोड़ रुपये और कुल नेट कमाई 83.25 करोड़ रुपये हो गई. अब बस एक दिन की बात है जब यह फिल्म भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी.
विदेशों में फिल्म ने मंगलवार को 1.50 करोड़ रुपये कमाए जिससे इसकी कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 16 करोड़ रुपये हो गई. अब दुनिया भर में इसकी कुल ग्रॉस कलेक्शन 115.44 करोड़ रुपये है.
'धमाल 4' की शुरुआत पहले दिन (शुक्रवार) 14 करोड़ रुपये की कमाई के साथ हुई थी. फिल्म 10,669 शो में दिखाई गई और इसकी कुल ऑक्यूपेंसी 24% रही. दूसरे दिन (शनिवार) को 10,954 शो से कमाई बढ़कर 22.50 करोड़ रुपये हो गई और ऑक्यूपेंसी 35% रही. तीसरे दिन (रविवार) को फिल्म ने 11,481 शो में 28.50 करोड़ रुपये कमाए और 44% ऑक्यूपेंसी दर्ज की.
Photo Credit: Arshad Warsi/Instagram
इसके बाद चौथे दिन (सोमवार) फिल्म की कमाई में गिरावट आई 10,598 शो से इसने 8.75 करोड़ रुपये कमाए और 19% ऑक्यूपेंसी दर्ज की. पांचवें दिन, 11,077 शो में कमाई बढ़कर 9.50 करोड़ रुपये हो गई और ऑक्यूपेंसी 20% रही. मंगलवार को 'धमाल 4' की कुल हिंदी 2D ऑक्यूपेंसी 20.78% रही. सुबह के शो में ऑक्यूपेंसी 9.31%, दोपहर में 19.69%, शाम को 22.46% और रात के शो में 29.31% रही.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान का ये सिंगर बना था भारत के नाकाम आशिकों का मसीहा, 90 के दशक में गली-गली गूंजती थी इसकी आवाज
इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 10 जुलाई को रिलीज हुई. इसमें अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन अहम किरदार में हैं. धमाल 5 की सक्सेस के साथ मेकर्स ने कन्फर्म किया है कि 'धमाल 5' पर भी काम चल रहा है.