देसी ब्लिंग में नजर आया ये बिजनेस मैन पैदा करना चाहता है 17 बच्चे, बोला- मैं चाहता हूं परिवार बढ़े

देसी ब्लिंग के हर नए एपिसोड में कुछ ना कुछ ऐसा जरूर होता है जो हैरान कर जाता है. हाल में हमने छठा एपिसोड देखा तो सतीश सनपाल का एक चौंकाने वाला बयान सामने आया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सतीश सनपाल चाहते हैं 17 बच्चे!
Social Media
नई दिल्ली:

नेटफ्लिक्स पर चल रहा देसी ब्लिंग शो अपने कंट्रवर्शियल कंटेंट से लगातार चर्चा में रहा है. इस शो में यूं तो हर कोई एक से बढ़कर एक है लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं सतीन सनपाल और तबिंदा सनपाल ने. पहले तबिंदा ने अपने पति के दूसरी लड़कियों के साथ पार्टी करने को लेकर अपने कमेंट से सुर्खियां बटोरीं. उनके बयान पर काफी बवाल हुआ था क्योंकि उनका कहना था कि सतीश हर वीकएंड अलग लड़कियों के साथ पार्टी करते हैं इसमें कुछ गलत नहीं है. अब सतीश का एक बयान सबका ध्यान खींच रहा है. सतीश ने ये बयान बच्चे पैदा करने को लेकर दिया था. 

क्या बोले थे सतीश सनपाल?

देसी ब्लिंग के छठे एपिसोड में सतीश, करण कुंद्रा और द्युति पारुख के साथ रिलैक्स करने के लिए स्पा गए हुए थे. यहां सतीश अपने दोस्तों को बताते हैं कि वे अपनी पत्नी बिंदा के साथ लंदन जा रहे हैं वहां डॉक्टर के साथ उनका डिस्कशन है. हम सेकेंड बेबी प्लान कर रहे हैं. इसी बातचीत में सतीश कहते हैं, हमारे 17 एम्ब्रियो हैं. मैंने तो बिंदा को बोला कि अगर तुम राजी होती हो तो मैं 17 सरोगेट मदर ढूंढ सकता हूं. सतीश की इस बात पर दोनों हंस पड़ते हैं और करण कुंद्रा कहते हैं हां 17 बच्चे करके देदो. इसी एपिसोड के बीच में सतीश कहते हैं कि वे चाहते हैं कि उनकी फैमिल बढ़े. बता दें कि फिलहाल बिंदा के साथ सतीश की एक बेटी बेला है.

कौन हैं सतीश सनपाल?

सतीश सनपाल ANAX Holding के फाउंडर और चेयरमैन हैं. इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक सतीश की नेटवर्थ आठ हजार करोड़ से 14 हजार करोड़ के बीच है. सतीश लग्जरी कारों के शौकीन हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बिजनेसमैन के पास कम से कम पांच रोल्स-रॉयस और 35 करोड़ रुपये की एक बुगाटी शिरॉन है. लग्जरी कारों के कलेक्शन के अलावा, उनकी प्राइवेट यॉट भी 'देसी ब्लिंग' में दिखाई दी थी और उस पर हुई एक पार्टी ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. सतीश और तबिंदा को महंगी घड़ियों, बैग, एक्सेसरीज, कपड़ों और लिमिटेड-एडिशन चीजों का भी काफी शौक है.  

Advertisement

यह भी पढ़ें: अल्ताफ राजा ने 26 साल पहले नाकाम आशिकों के लिए बनाया था ये गाना, आज भी है नंबर 1 ब्रेकअप सॉन्ग

Advertisement
Featured Video Of The Day
TMC के दफ्तर पर बागियों का कब्जा! ग्राउंड रिपोर्ट से जानें मामला
Topics mentioned in this article
Desi Bling
Satish Sanpal
Entertainment
Bollywood