Delhi International Film Festival: धर्मेंद्र और शर्मिला टैगोर को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, हेमा मालिनी ने कही ये बात

दिल्ली में शुरू हो रहे पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFD 2026) में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को विशेष श्रद्धांजलि दी जाएगी. उनकी पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने इसकी पुष्टि की है. वे खुद इस सम्मान को स्वीकार करने के लिए महोत्सव में शामिल होंगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Delhi International Film Festival: धर्मेंद्र और शर्मिला टैगोर को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

दिल्ली में शुरू हो रहे पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFD 2026) में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को विशेष श्रद्धांजलि दी जाएगी. उनकी पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने इसकी पुष्टि की है. वे खुद इस सम्मान को स्वीकार करने के लिए महोत्सव में शामिल होंगी. धर्मेंद्र को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया है. उनके अलावा अभिनेत्री शर्मिला टैगोर को भी यह खास अवॉर्ड मिला है.हेमा मालिनी ने ANI से बात करते हुए कहा, "मैं रेखा गुप्ता जी को दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आयोजित करने के लिए बधाई देना चाहती हूं. यह 4-5 दिनों तक चलेगा. उन्होंने कई कलाकारों को आमंत्रित किया है. कई कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा. धर्म जी को भी श्रद्धांजलि दी जा रही है... इसलिए मैं इसे लेने के लिए वहां मौजूद रहूंगी." 

ये भी पढ़ें: धुरंधर 2 को इस एक्टर ने बताया समाज का आईना,बोला- अब पता चला नोटबंदी क्यों हुई थी

यह महोत्सव 25 मार्च 2026 से 31 मार्च तक चलेगा. उद्घाटन समारोह बुधवार शाम को भारत मंडपम में हुआ. अर्जुन कपूर और निमरत कौर ने इसकी मेजबानी की. उद्घाटन में विक्की कौशल, सान्या माल्होत्रा, सिद्धांत चतुर्वेदी, अनुपम खेर और लॉरेन गॉटलीब जैसे सितारे शामिल होंगे. महोत्सव के दौरान फिल्मों की स्क्रीनिंग, चर्चाएं और कई इंडस्ट्री कार्यक्रम होंगे. धर्मेंद्र का निधन नवंबर 2025 में हुआ था. उनके परिवार में पत्नी हेमा मालिनी, प्रकाश कौर और छह बच्चे हैं, जिनमें सनी देओल, बॉबी देओल, ईशा देओल और अहाना देओल शामिल हैं. उनके आखिरी फिल्म 'इक्कीस' को दर्शकों और समीक्षकों ने काफी पसंद किया था.

वहीं बात करें अभिनेत्री शर्मिला टैगोर की तो उन्होंने भी लंबे समय तक अपनी एक्टिंग से हिंदी सिनेमा में अमिट छाप छोड़ी है. वह कश्मीर की कली, वक्त, अनुपमा, आराधना, मेरे हमसफर, दाग और नमकीन जैसी कई शानदार फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जौहर दिखा चुकी हैं.  शर्मिला टैगोर अब भी सिनेमा में सक्रिय हैं और फिल्मों में नजर आती रहती हैं. 

Featured Video Of The Day
Bengal Election Results | Bhabinipur | Suvendu Adhikari vs Mamata Banerjee: भवानीपुर ने ममता को नकारा शुभेंदु की ऐतिहासिक जीत