सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में 'काला हिरण' पर सुनवाई, जानें क्या बोले मेकर्स

सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में 'काला हिरण' पर सुनवाई, जानें निर्माता ने कोर्ट में अपनी सफाई में क्या क्या कहा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
काला हिरण फिल्म पर विवाद खत्म होता नहीं दिख रहा है
Social Media
नई दिल्ली:

काला हिरण फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की सलमान खान की याचिका पर आज (1 जुलाई) को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. फिल्म "काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी" के प्रोड्यूसर ने बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट को बताया कि यह फिल्म एक्टर सलमान खान के 1998 के काले हिरण के शिकार मामले से प्रेरित है और इसे अभी तक सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेशन के लिए नहीं भेजा गया है. फिल्म के प्रोड्यूसर की तरफ से पेश वकील ने जस्टिस ज्योति सिंह को बताया कि सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेशन मिले बिना फिल्म रिलीज नहीं की जा सकती.

मेकर्स की तरफ से यह मौखिक बयान तब दिया गया जब कोर्ट सलमान खान की उस याचिका पर सुनवाई कर रहा था जिसमें फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई थी. कहा जा रहा है कि यह फिल्म गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ उनकी कथित दुश्मनी पर आधारित है. सलमान खान की तरफ से कोर्ट में सीनियर एडवोकेट रवि प्रकाश एक्टर पेश हुए की ओर से पेश हुए.

प्रोड्यूसर के वकील ने कहा कि अभी मार्केट में सिर्फ टीजर आया है और वे सोमवार (29 जून) को सलमान खान की 'काला हिरण फिल्म' पर रोक लगाने की अर्जी पर अपनी दलीलें पेश करेंगे. कोर्ट के इस सवाल पर कि "क्या फिल्म रिलीज नहीं हो रही है" प्रोड्यूसर के वकील ने जवाब दिया, "नहीं, अभी नहीं."

फिल्म प्रोड्यूसर के वकील ने कहा, "क्या सेंसर बोर्ड के सर्टिफिकेशन से पहले कोई फिल्म रिलीज हो सकती है? उन्होंने सेंसर बोर्ड को पार्टी भी नहीं बनाया है. सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेशन मिले बिना फिल्म रिलीज नहीं हो सकती. फिल्म को सेंसर बोर्ड के पास सर्टिफिकेशन के लिए भेजा भी नहीं गया है. मैं बस इतना कह रहा हूं कि हम सोमवार (6 जुलाई) तक फिल्म को सेंसर बोर्ड के पास नहीं भेजेंगे."

Advertisement

यह भी पढ़ें: राख के सेट का खौफनाक मंजर, घने जंगल में अंधेरे में शूटिंग और घूम रहे थे तेंदुए

चूंकि प्रोड्यूसर का जवाब रिकॉर्ड पर नहीं था, इसलिए कोर्ट ने अंतरिम रोक की अर्जी पर सुनवाई सोमवार (6 जुलाई) तक के लिए टाल दी. आरोप है कि काला हिरण फिल्म गैर-कानूनी तरीके से खान के पर्सनैलिटी राइट्स का इस्तेमाल करती है और उनसे जुड़ी घटनाओं को गलत तरीके से दिखाती है. एक्टर ने अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए जो केस किया है, उसी में फिल्म की रिलीज का विरोध करने वाली एक अर्जी भी दायर की गई है.

एक्टर का कहना है कि मेकर्स द्वारा जारी किए गए प्रमोशनल मैटीरियल में साफ तौर पर उनकी झलक मिलती है, जिसमें उनके मशहूर नीले ब्रेसलेट जैसा ब्रेसलेट पहने हुए एक हमशक्ल को दिखाया गया है. यह ब्रेसलेट लोगों के बीच उनकी पहचान बन चुका है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
शादी की जिद पर अड़ी युवती निर्माणाधीन एम्स की छत पर चढ़ी; पुलिस-परिजन नहीं समझा पाए, बुलाना पड़ा प्रेमी
Topics mentioned in this article
Salman Khan
Kala Hiran Movie
Kala Hiran Controversy
Salman Khan News
Delhi High Court